{"_id":"62b98810b21da11869620358","slug":"bjp-office-varanasi-celebrates-victory-in-rampur-azamgarh-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"By Election Result: रामपुर-आजमगढ़ उपचुनाव में जीत पर वाराणसी भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
By Election Result: रामपुर-आजमगढ़ उपचुनाव में जीत पर वाराणसी भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न
Mon, 27 Jun 2022 04:06 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Jun 2022 04:06 PM IST
सार
वाराणसी के रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनता ने एक बार फिर स्वार्थ की राजनीति करते वालों को नकार दिया
विज्ञापन
वाराणसी भाजपा कार्यालय में जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में कमल खिलने के बाद से वाराणसी में भाजपा समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। सोमवार को रोहनिया के केसरीपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया साथ ही शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकारों के विकास कार्यों व जनहित कार्यक्रमों वाली नीति की जीत है। जनता ने एक बार फिर दोनों सीट जीताकर डबल इंजन की सरकार पर अपना विश्वास जताया है।
विज्ञापन
लोग रामपुर और आजमगढ़ सीट को अभेद्य किला मानते थे। धारणा थी कि यहां भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत दर्ज करना मुश्किल है। लेकिन इस बार जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और विकास को चुना। प्रदेश सरकार विकास कार्य तेजी से कर रही है। आम जनता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गुंडा-माफियाओं पर लगातार कार्रवाई जारी है। जनता ने एक बार फिर स्वार्थ की राजनीति करते वालों को नकार दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन