फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP National General Secretary bl santosh wrote Thank you India after success of getting 100 crore vaccine in Signature campaign varanasi

वाराणसीः 100 करोड़ टीका लगने की खुशी में चला हस्ताक्षर अभियान, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने लिखा थैंक्यू इंडिया

Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
सार

जिले में 16 जनवरी से चल रहे अभियान में अब तक 28,13,380 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 20,46,682 को पहली और 7,66,698 को दूसरी डोज लग चुकी है। गुरुवार को सीएचसी दुर्गाकुंड पर स्वास्थ्य विभाग और सीफार के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने थैंक यू इंडिया लिखकर महाअभियान की सफलता पर खुशी जताई।

विज्ञापन
BJP National General Secretary bl santosh wrote Thank you India after success of getting 100 crore vaccine in Signature campaign varanasi
हस्ताक्षर करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना टीका लगाने का आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर गया। इसी क्रम में जिले में गुरुवार को 28 लाख का आंकड़ा पार कर लिया गया। सबसे अधिक 20 लाख लोगों ने पहली डोज लगवाई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों में खुशी है। वाराणसी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने टीकाकरण महाअभियान में 100 करोड़ डोज पार होने को कीर्तिमान बताया। साथ ही टीकाकरण में योगदान देने वाले अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


जिले में 16 जनवरी से चल रहे अभियान में अब तक 28,13,380 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 20,46,682 को पहली और 7,66,698 को दूसरी डोज लग चुकी है। गुरुवार को सीएचसी दुर्गाकुंड पर स्वास्थ्य विभाग और सीफार के सहयोग से हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने थैंक यू इंडिया लिखकर महाअभियान की सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन


बीएल संतोष ने इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया। राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी सभी को बधाई दी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि गौरव की बात है कि 100वां करोड़ डोज काशी के रहने वाले दिव्यांग अरुण राय को लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ, डॉ. सारिका राय, डॉ. शिप्रा तिवारी, डॉ. एसके सिंह, डॉ. आरसी सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, चेतन श्रीवास्तव, आरती देवी, अनिल कुमार गुप्ता, नीलम मौर्य, सुदामा देवी सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, डीएचईआईओ हरिवंश यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed