फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MP said that ram mandir will be build in ayodhya before loksabha election

भाजपा सांसद ने कहा, 2019 चुनाव से पहले अयोध्या में बनेगा राम मंदिर 

Thu, 28 Jun 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 28 Jun 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
BJP MP said that ram mandir will be build in ayodhya before loksabha election
बलिया पहुंचे सीपी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सांसद ने कहा कि 2019 के चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अवश्य हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही 2019 का चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मोदी की लोकप्रियता और विकास कार्यों से विपक्ष घबरा गया है। इसलिए देश में भ्रांतियां फैलाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। चाहे वह अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण व कानून में संशोधन का मामला हो अथवा जीएसटी का।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के हैबतपुर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के पिता स्व. लल्लन राय के त्रयोदश कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकार वार्ता में भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का तेजी से विकास हो रहा है। गरीब, किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है। गरीबों के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने के लिए योजनाएं संचालित हो रही हैं। देश की तस्वीर बदल रही है।

राम मंदिर का निर्माण कब होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। फैसला आने का अंतिम दौर चल रहा है। पूर्ण विश्वास है कि फैसला मंदिर के पक्ष में ही आएगा और वर्ष 2019 के चुनाव से पूर्व अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा।

रामकृपाल यादव बोले, देश के लिए कलंक है कांग्रेस

BJP MP said that ram mandir will be build in ayodhya before loksabha election
स्व. लल्लन राय के त्रयोदश संस्कार में शामिल होने आए रामकृपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के पिता स्व. लल्लन राय के त्रयोदश संस्कार में शामिल होने आए केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है।

आजादी के बाद पहली बार ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 14 लाख 34 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और आवास निर्माण पर सरकार काफी धनराशि खर्च कर रही है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जनता ने विश्वास के साथ कांग्रेस को देश की बागडोर सौंपी थी, लेकिन उसने लोगों को ठग लिया। देश में बदहाली, भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन है।

देश के लिए कांग्रेस पार्टी कलंक है। आपात काल को 42 साल बीत जाने के बाद भी आज भी लोग उस दिन को याद कर सिहर जाते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख जिन लोगों को है, वहीं कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।

जनता उनके साथ नहीं है। कांग्रेस का वजूद खत्म हो गया था, लेकिन सपा ने उसे जीवित रखा। कांग्रेस की गोद में बैठकर सपा सत्ता में आई थी, जिसने जनता की नहीं, बल्कि सिर्फ अपने परिवार को देखा।

उन्होंने बिहार में गठबंधन को लेकर मतभेद के सवाल पर कहा कि यहां जदयू-बीजेपी का गठबंधन कायम है। चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। एनडीए घटक दलों की संयुक्त बैठक में इसका निर्णय हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed