फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MP CP thakur gives statement on reservation at varanasi

पीएम के संसदीय क्षेत्र पहुंचे भाजपा सांसद ने आरक्षण पर दिया बड़ा बयान, ये कहा

Mon, 11 Dec 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 11 Dec 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
BJP MP CP thakur gives statement on reservation at varanasi
बाबा विश्वनाथ के दर पहुंचे राज्यसभा सासंद सीपी ठाकुर - फोटो : ‌facebook
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सासंद डॉ सीपी ठाकुर रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने आरक्षण और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि  बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि देश के सर्वोच्च पद पर जब दलित हो तो आरक्षण समाप्त होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च पद पर दलित को राष्ट्रपति बनाया है। यह आरक्षण समाप्त करने का अच्छा समय है। साथ ही समाज में संपन्न जाति में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने की वकालत की। रोहनिया में पत्रकारों से हुई बातचीत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान के सवाल पर कहा कि राजनीति में अपशब्द का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन


किसी भी देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द नहीं करना चाहिए। यह बात सभी राजनीतिक पार्टियों को समझना चाहिए। किसी भी दल को ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

मुलायम सिंह की ओर से अखिलेश यादव को गुजरात चुनाव में हार जाने की बात के सवाल पर कहा कि पिता के पुत्र पर क्रोध का एलिमेंट हो सकता है। थोड़ा पुत्र रास्ते से बहक गया है। रास्ते पर चले आए इसलिए कहा होगा। चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि जो लोग ईवीएम पर सवाल उठाए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक रूप से पिछड़ों को भी मिले आरक्षण

BJP MP CP thakur gives statement on reservation at varanasi
त्यागी भूमिहार संघ के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी ठाकुर - फोटो : facebook

रोहनिया में आयोजित त्यागी भूमिहार संघ के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी ठाकुर ने कहा कि गरीब एवं पिछड़ी जाति के लोगों को आरक्षण देकर सामान्य जाति के बराबरी में लाना चाहिए परंतु जो संपन्न जाति के आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोग हैं उन्हें भी नहीं भूलना चाहिए।

लोकबंधु राजनारायण जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर आयोजित सम्मान सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि आदर्श का आचरण और अनुसरण करने से ही समाज में परिवर्तन आएगा। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी राज नारायण जी परिवर्तन के अग्रदूत थे और उन्होंने समाज में कई आदर्श स्थापित किया। हर जाति को हर एक जाति का सहयोगी होनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगुरु मठ के पीठाधीश्वर दंडी स्वामी अनंतानंद ने कहा कि सात्विक गुणों का नाश होता है।

ज्ञानशून्य व्यक्ति तर्क विहीन होता है। जिससे बेहतर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। संत का कार्य नेतृत्व निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed