{"_id":"5b044b404f1c1be3408b713d","slug":"bjp-mla-pankaj-singh-says-that-ram-mandir-is-not-a-election-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चुनावी नहीं, आस्था से जुड़ा मुद्दा, छोड़ने का सवाल नहीं: पंकज सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चुनावी नहीं, आस्था से जुड़ा मुद्दा, छोड़ने का सवाल नहीं: पंकज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 22 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पंकज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री मंगलवार को आजमगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर कल भी भाजपा का मुद्दा था आज भी है।
सपा-बसपा गठजोड़ उनका आंतरिक मसला है। विकास के कारण लोगों का बीजेपी से जुड़ाव बढ़ रहा है। भाजपा का कैडर बहुत बड़ा है। कार्यकर्ताओं के दम पर हम कैराना और नूरपुर उपचुनाव अच्छे अंतर से जीतेंगे।
राम मंदिर चुनावी नहीं आस्था और विश्वास से जुड़ा मुद्दा है। इसे छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। यह कल भी भाजपा का मुद्दा था आज भी है। ये बाते भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने मंगलवार को आजमगढ़ में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष माला द्विवेदी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
संगठन में मतभेद के सवाल पर कहा कि कार्यकर्ताओं के समन्वय से 2014 और 2017 के चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी, इस बार भी जीतेंगे। भाजपा सरकार योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर सर्व समाज का विकास कर रही है। विकास के कारण लोगों का जुड़ाव बीजेपी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
यूपी में हम भय, भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त शासन के संकल्प के साथ सत्ता में आए और इस दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं। बीजेपी 2019 में आएगी और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यकर्ता सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच में पहुंचाने का काम करें।
रोडवेज, वाराणसी-गोरखपुर रेलवे लाइन, पीडीआई से सामानों स्थानांतरण पर कहा कि आजमगढ़ में जो भी निर्माण कार्य रुके हुए हैं वो शीघ्र शुरू किए जाएंगे। संबंधित फोरम पर इसकी बात उठाई जाएगी। सांसद नीलम सोनकर ने बताया की पीडीआई के मुद्दे पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या से बात हो गई है।