फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA draw back his comment over unnao rape case

उन्नाव प्रकरण पर दिए अपने बयान से पलटे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, अब ये कहा

Fri, 13 Apr 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 13 Apr 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA draw back his comment over unnao rape case
बैरिया से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : self
उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में बुधवार को दिए बयान से बैरिया से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह गुरुवार को पलट गए। बुधवार को उन्होंने कहा था कि कोई तीन बच्चे की मां के साथ क्यों बलात्कार करेगा। इस बयान से विधायक की बहुत किरकिरी हुई। 
विज्ञापन


उधर, विधायक के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।  बैरिया स्थित अपने आवास पर गुरुवार को पत्रकारवार्ता में अपने बयान का खंडन करते हुए विधायक ने कहा कि मेरे कहने का मतलब यह था कि कोई तीन बच्चे का पिता किसी महिला के साथ बलात्कार क्यों करेगा।
विज्ञापन


पढ़ेंः उन्नाव रेप केसः भाजपा विधायक बोले- तीन बच्चों की मां से कोई दुष्कर्म नहीं कर सकता
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज बलात्कार, दलित एक्ट आदि कानूनों का महिलाओं द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। आरोपी विधायक की पत्नी इस मामले में नार्को टेस्ट की मांग कर रही हैं, मैं भी मुख्यमंत्री से गुजारिश करूंगा कि नार्को टेस्ट कराया जाय। ताकि सच सामने आए।


उसके बाद भी विधायक सेंगर या उनके परिवार के सदस्य दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा मैं जितना महिला को न्याय मिलने के पक्ष में हूं, उतना ही विधायक सेंगर द्वारा लगाई गई गुहार व नार्को टेस्ट के भी पक्ष में हूं।

पीड़िता के चाचा के आरोपों के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ठाकुर लाबी विधायक सेंगर के पक्ष में लामबंद होने संबंधी सवाल के जवाब में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ठाकुर होना कोई अपराध है क्या? हमें गर्व है कि मैं ठाकुर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed