फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp mission 2019 start tomorrow from pm modi constituency

पीएम के संसदीय क्षेत्र से मिशन 2019 का कल आगाज, आएंगे सीएम योगी व अमित शाह

Fri, 19 Jan 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 19 Jan 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
bjp mission 2019 start tomorrow from pm modi constituency
amit shah - फोटो : amar ujala

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से मिशन 2019 का आगाज शनिवार से होगा। इसका गवाह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का खेल मैदान बनेगा। जहां से 20 जनवरी को युवा उद्घोष कार्यक्रम के जरिए नए युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से जोड़ा जाएगा। पुराने कार्यकर्ताओं के अलावा इन कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में काम लिया जाएगा।

विज्ञापन

पार्टी नेताओं की मानें तो स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलब्ध में यहां युवा उद्घोष कार्यक्रम के बाद देश भर में इस प्रकार के आयोजन कराए जाएंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से युवाओं ने 20 रुपये जमा किए।

विज्ञापन


इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में 47 पैसे भरे। 17350 युवाओं ने 8154.50 रुपये केवल ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में भरे। तमाम दिक्कतों के बाद भी इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है। युवाओं को देश की दशा और दिशा के अलावा आगामी रणनीतियों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में इन्हें बूथ की भी जिम्मेदारी देगी। साथ ही पार्टी के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम में भी इन्हें लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश प्रभार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित कई नेता, मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

युवा उद्घोष में जुटेंगे 17 हजार कार्यकर्ता

bjp mission 2019 start tomorrow from pm modi constituency
मंत्री अनिल राजभर ने विद्यापीठ जाकर कार्यक्रम की तैयारियां देखीं - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में 20 जनवरी को युवा उद्घोष कार्यक्रम होगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित इस कार्यक्रम में 17 हजार से अधिक युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय होंगे। यह जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने दी।

बताया कि पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं कैंट, उत्तरी, दक्षिणी, रोहनिया और सेवापुरी के 1736 बूथों के कार्यकर्ता आएंगे। हर बूथ से 10-10 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन कार्यकर्ताओं ने 20 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

इसमें 2019 में पहली बार मतदान करने वाले 18 साल के सात हजार युवा कार्यकर्ता होंगे। पेपरलेस और डिजिटल के जरिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, मीडिया समन्वयक धर्मेंद्र सिंह, नवरतन राठी, शोमनाथ विश्वकर्मा आदि को व्यवस्था में लगाया गया है। लक्ष्मण आचार्य के अलावा मंत्री अनिल राजभर ने विद्यापीठ जाकर कार्यक्रम की तैयारियां देखीं।

अमित शाह को कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा

bjp mission 2019 start tomorrow from pm modi constituency
अमित शाह - फोटो : SELF

भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम पर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) के बाद अब जिला कांग्रेस सेवा दल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने की रणनीति तैयार की है। उनका दावा है कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए डेढ़ सौ पास हासिल कर लिया है और मंच के पास पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रकट करेंगे।

गुरुवार को काशी विद्यापीठ स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि हम महात्मा गांधी की तपोभूमि पर इस तरह का आयोजन नहीं होने देंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को काशी विद्यापीठ में नहीं बर्दाश्त करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो काशी विद्यापीठ का किसी भी कीमत पर भगवाकरण नहीं होने देंगे। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद नियमावली के तहत किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय में नहीं किया जा सकता है तो फिर यह आयोजन कैसे हो रहा है।


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमित शाह का कार्यक्रम

bjp mission 2019 start tomorrow from pm modi constituency
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह 10:45 बजे लखनऊ से पुलिस लाइन हेलीकाप्टर से आएंगे। 11 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मैदान पर पहुंचेंगे। यहां युवा उद्घोष कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 3:20 बजे पुलिस लाइन से गोरखपुर रवाना हो जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 20 जनवरी की सुबह 11:35 बजे दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे।

जिला प्रशासन के पास गुरुवार को आए प्रोटोकाल के अनुसार एयरपोर्ट से 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। कुछ देर विश्राम के बाद 1:30 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित युवा उद्घोष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से दोपहर 3:20 बजे वापस सर्किट हाउस आएंगे। पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता के बाद शाम 5:10 बजे बाबतपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

युवा उद्घोष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार की रात 9:30 बजे आएंगे। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह भी रात 9:30 बजे आएंगे। बेसिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल शाम सात बजे आएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed