{"_id":"5cfcc136bdec220770318c0c","slug":"bjp-mahendra-nath-pandey-reached-at-babatpur-airport-varanasi-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शपथ लेने के बाद पहली बार संसदीय क्षेत्र पहुंचे महेंद्र नाथ पांडेय, कार्यकर्ताओं ने ऐसे किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ लेने के बाद पहली बार संसदीय क्षेत्र पहुंचे महेंद्र नाथ पांडेय, कार्यकर्ताओं ने ऐसे किया स्वागत
Sun, 09 Jun 2019 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
सांसद महेंद्र नाथ पांडेय का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह करीब 1 बजकर 15 मिनट पर अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
30 मई को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद महेंद्रनाथ पांडेय पहली बार अपने शहर में आए हैं। एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ता उनकी स्वागत के लिए तैयार खड़े थे। यहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर फूल बरसाए और फूलमाला पहनाई। इसके बाद डा. पांडेय का बाबतपुर एयरपोर्ट से हरहुआ, मुनारी, चौबेपुर, मारकंउेय महादेव, तिलमापुर में उनका स्वागत होगा।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और कौशल विकास मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि शाम सात बजे वह नगर के अरविंद वाटिका में आयोजित अभिनन्दन समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन