{"_id":"66143c259c166450950db1b3","slug":"bjp-leaders-strike-on-police-station-case-of-three-injured-knife-attack-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: घर पर धावा बोल कर चाकू से हमला, तीन घायल, भाजपा नेता बैठे धरने पर; लगे पुलिस विरोधी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: घर पर धावा बोल कर चाकू से हमला, तीन घायल, भाजपा नेता बैठे धरने पर; लगे पुलिस विरोधी नारे
Tue, 09 Apr 2024 12:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:20 AM IST
सार
Varanasi News: मारपीट कर चाकू से हमला करने के मामले में चितईपुर पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही थी। इस पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चितईपुर थाने पर धरना देते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के करमाजीतपुर में रहने वाले बीएचयू के कर्मचारी के घर में घुसकर लाठी-डंडा और चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। आरोप है कि चितईपुर थाने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल करने लगी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर मेयर अशोक तिवारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह पहुंच कर। खबर लिखे जाने तक वे लोग एडीसीपी काशी जोन से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंचे भाजपा नेताओं से भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया और तहरीर बदलने को लेकर नोकझोंक भी हुई। चितईपुर थाने के सामने ही पीड़ित परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। सभी चितईपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह पटेल के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उनके घर उत्पात मचाया। लाठी-डंडा और चाकू से किए गए हमले में घायल उनके घर के विनीत सिंह, अंकित सिंह और कृष्ण सिंह दो घंटे तक चितईपुर थाने पर ही बैठे रहे। पुलिस ने उनका प्राथमिक उपचार तक नहीं कराया। इसके चलते घायल अंकित सिंह चितईपुर थाने पर ही बेहोश होकर गिर गया।
इसकी सूचना पाकर भाजपा नेता अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, शत्रुधन पटेल, विक्रम विज, मंचल मिश्र, राकेश पटेल के साथ ही इलाके के पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता भी चितईपुर थाने पहुंच गए। सभी का कहना था कि लापरवाही बरतने वाले चितईपुर थाने के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो।