{"_id":"693133b93929ef56680e395b","slug":"bjp-leader-shalini-yadav-said-on-issue-of-deh-vyapar-in-flat-never-its-owner-in-varanasi-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फ्लैट में देह व्यापार के मामले पर भाजपा नेत्री शालिनी यादव बोलीं- मैं कभी उसकी मालकिन नहीं रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फ्लैट में देह व्यापार के मामले पर भाजपा नेत्री शालिनी यादव बोलीं- मैं कभी उसकी मालकिन नहीं रही
Thu, 04 Dec 2025 12:39 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:39 PM IST
सार
Varanasi News: भाजपा नेत्री शालिनी यादव ने कहा जिस फ्लैट के बारे में बात हो रही है मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है। ये विपक्षी दलों की साजिश है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करतीं भाजपा नेत्री व उनके पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा नेता और सपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शालिनी यादव और उनके पति अरुण यादव ने बृहस्पतिवार को रामकटोरा स्थित एक रेस्टोरेंट में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। एक दिसंबर को एसओजी-2 ने सिगरा क्षेत्र के स्मार्ट बाज़ार के पास स्थित मेलोडी स्पा और त्रिनेत्र भवन के सामने वाली बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 112 में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। दोनों जगहों पर छापेमारी में कुल 9 महिलाओं सहित 13 व्यक्तियों को पकड़ा गया था।
सोशल मीडिया पर फ्लैट को भाजपा नेता शालिनी यादव का बताया जा रहा था। इसी मुद्दे पर उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि न तो वह इस फ्लैट की मालकिन हैं, न ही सह-मालकिन। उनके पति अरुण यादव ने कहा कि फ्लैट वर्ष 1999 से उनका है और 26 वर्षों से किराये पर दिया जा रहा है।
शालिनी यादव ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्मों पर उनके खिलाफ तथ्यहीन और भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं कि उनके फ्लैट में अवैधानिक गतिविधियां चल रही थीं, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी उस फ्लैट की मालकिन या सह-मालकिन नहीं रहीं। ऐसे में उनके नाम पर आरोप लगाना अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि 13 लोगों की गिरफ्तारी की बात भी गलत है, क्योंकि पुलिस रिपोर्ट में फ्लैट से केवल तीन लड़कियों को थाने ले जाने का उल्लेख है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा के पूर्व सभापति एवं केंद्रीय मंत्री की बहू हैं, जिनकी सादगी और सच्चरित्र आज भी मिसाल हैं। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर वह जनता की ईमानदारी से सेवा कर रही हैं। इसके बावजूद बिना सत्यापन किए इस तरह के आरोप लगाना विपक्षी दलों की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता और फेक आईडी ट्रोल शामिल हैं।

अरुण यादव ने कहा कि मेलोडी स्पा नामक जगह से उनका कोई संबंध नहीं है। दूसरी ओर त्रिनेत्र भवन स्थित फ्लैट नंबर 112 के वह वर्ष 1999 से अकेले मालिक हैं और इसे 26 वर्षों से किराए पर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से यह फ्लैट उन्होंने अश्विनी त्रिपाठी (निवासी-चंदौली) को एग्रीमेंट के माध्यम से किराए पर दिया था।
कहा कि पुलिस ने दो स्थानों पर की गई छापेमारी में मेलोडी स्पा से 10 लोगों की गिरफ्तारी दिखाई है, जबकि उनके किरायेदार के फ्लैट से केवल तीन महिलाओं की गिरफ्तारी दर्ज है। एफआईआर में फ्लैट स्वामी या उनके नाम का कोई उल्लेख नहीं है। फिर भी सोशल मीडिया पर उनके फ्लैट से 13 लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है, जो पूर्णतः निराधार है।