{"_id":"5c3b7004bdec227347764707","slug":"bjp-leader-shahnawaj-hussain-target-rahul-gandhi-for-his-speech","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश में बोलते समय राहुल गांधी रखें देश की मर्यादा का ध्यान: शाहनवाज हुसैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में बोलते समय राहुल गांधी रखें देश की मर्यादा का ध्यान: शाहनवाज हुसैन
Mon, 14 Jan 2019 10:36 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
शहनवाज हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल को विदेश में भारत की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। सपा बसपा गठबंधन भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है।
रविवार को बलिया में पत्रकारों से बातचीत में हुसैन ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए। कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विदेश में भारत की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था। विदेशी धरती पर पीएम को चोर और भारत को असहिष्णु कहना दुर्भाग्यपूर्ण है।
राहुल विदेशी धरती पर किसी पार्टी के नेता के विरुद्ध नहीं देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध बोल रहे हैं। भाषा की मर्यादा तोड़ने का जवाब देश की जनता देगी। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि व्यक्ति से बड़ा दल व दल से बड़ा देश होता है। उन्होंने याद दिलाया कि देश जब विदेश नीति के संकट के दौर से गुजर रहा था तब अटल जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में जाकर भारत के पक्ष में आवाज बुलंद की थी।
विज्ञापन
राहुल के पीएम बनने के बाबत भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में कई बार अस्वीकार कर चुका है। कांग्रेस को झटके पर झटके मिले हैं । अन्य दल जो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ थे, वे कांग्रेस से किनारा कर रहे हैं तथा वह राहुल को पीएम के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे हैं ।
सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन भाजपा के लिये कोई चुनौती नहीं है । यह पिछले विधानसभा चुनाव के समय सपा व कांग्रेस गठबंधन के जैसा ही है। यूपी के लोगों ने यूपी के लड़के व यूपी को साथ पसंद है, को खारिज कर मोदी जी की बात पर भरोसा कर मतदान किया था। दावा किया कि प्रदेश के लोग मोदी जी के साथ हैं तथा वह उन्हें ही पीएम बनाने के लिये वोट देंगे। बसपा मुखिया मायावती के भाजपा पर शिवपाल सिंह यादव के जरिये पैसा बहाने के आरोप पर बोले कि यह काम बहन जी करती हैं , भाजपा नहीं।

भारत के मुसलमान मुगलों के वंशज नहीं
भारत के मुसलमान मुगलों के वंशज नहीं है, बल्कि यहां ही बनाए गए मुसलमान हैं। हम हिंदुओं के भाई हैं। हम सभी को एक-दूसरे से मिलकर तथा एक थाली में खाना होगा। तभी देश का विकास व सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह बातें युवा चेतना के तत्वावधान में बलिया के हैबतपुर गांव में आयोजित मकर संक्रांति मिलन समारोह में रविवार की शाम पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन ने कही।
कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शिष्य हूं। उनके साथ हर मकर संक्रांति पर दही-चिवड़ा खाया करता था। आज पहली मकर सक्रांति पर वे हमारे साथ नहीं है। कहा कि आजादी के बाद जाति-धर्म के नाम पर बंटवारा किया गया। जिन मुसलमानों ने भारत माता की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर की, वे भारत में ही रह गए।
उन्हें भारत से हटाया नहीं जा सकता। आज हम भी पाकिस्तान में होते तो वहां हमें मुहाजिर कहा जाता। कहा कि मुसलमानों की सुरक्षा पाकिस्तान में नहीं, बल्कि भारत में है। इसलिए हिंदू-मुसलमानों को एक साथ मिलकर रहना होगा। इसके पूर्व अभिषेक ब्रह्मचारी ने सामूहिक चिवड़ा-दही सहभोज का पूजन कर कार्यक्रम आरंभ किया।