फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leader murder case in varanasi 13th accused arrested who was trying to surrender in court

Varanasi: BJP नेता हत्याकांड का 13वां आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार का इनामी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था

Tue, 08 Nov 2022 05:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Nov 2022 05:39 PM IST
सार

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में 12 अक्तूबर की रात भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (71) की घर के बाहर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। शराब पीकर विवाद करने वाले युवकों ने टोकने पर वारदात को अंजाम दिया था। अबतक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
BJP leader murder case in varanasi 13th accused arrested who was trying to surrender in court
पुलिस की गिरफ्त में आकाश सरोज उर्फ टमाटर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की हत्या में वांछित 20 इजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ और सिगरा पुलिस ने सोमवार रात कैंट रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। 307 नंबर गैंग के सदस्य और प्रकरण में 13वें आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के अनुसार गिरफ्तार आकाश सरोज उर्फ टमाटर चंदुआ छित्तूपुर का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह 307 गैंग का सदस्य है। 12 अक्तूबर की देर शाम अपने दोस्तों चंदुआ सट्टी निवासी मंटू सरोज, राहुल सरोज, बाबू सरोज के संग जयप्रकाश नगर कॉलोनी में ठेके पर शराब पी रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान नशे में धुत्त होने के बाद आपस में सभी गाली गलौज करने लगे। उस दौरान भवन स्वामी राजकुमार सिंह अपने कुछ लोगों के साथ आए और बाबू सरोज से उलझ गए और पिटाई की। इस पर बाबू, राहुल और मंटू ने मारपीट की जानकारी 307 नंबर व्हाट्सएप ग्रुप पर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडे और रॉड से बोला था हमला

सूचना के आधार पर दिनेश पाल, सूरज यादव, अनूप सरोज, मन्टू सरोज, अभिषेक सरोज, गणेश सरोज, मनीष पांडेय, रमेश पाल, सुरेश सरोज, श्यामबाबू, पवन, साहिल गुप्ता, सन्दीप गुप्ता, विशाल राजभर, विकास राजभर के संग लाठी-डंडे और रॉड से लैस होकर पहुंचे और राजकुमार की पिटाई शुरू कर दी।

राजकुमार के अधमरा होने पर बेटे को बचाने पशुपति नाथ सिंह (71) आए तो वह भी गुस्से की भेंट चढ़ गए। रॉड से उनके सिर पर कई वार किया था। फरारी के दौरान रॉड को सामनेघाट पुल से गंगा में फेंका था। उपचार के दौरान पशुपतिनाथ सिंह ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ा था। 

एसटीएफ वाराणसी यूनिट के निरीक्षक प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि भाजपा नेता की हत्या में फरार आकाश उर्फ टमाटर कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में है। अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए वह रोडवेज कैंट पर अपने किसी एक साथी का इंतजार कर रहा है। सिगरा थाने की फोर्स को लेते हुए घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

अभी भी चार आरोपी फरार

BJP leader murder case in varanasi 13th accused arrested who was trying to surrender in court
भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

सिगरा के जयप्रकाश नगर में भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (71) की हत्या में फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें दबिश दे रही हैं। सभी पर 20-20 हजार का इनाम घोषित है। 17 नामजद में अब तक आकाश सरोत सहित 13 आरोपियों को सिगरा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के अनुसार फरार आरोपियों संदीप गुप्ता, विशाल राजभर, श्याम बाबू अन्य के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed