{"_id":"5f0899cf2dd30e05110b3878","slug":"bjp-leader-killed-in-gaya-angry-people-jammed-gaya-nawada-main-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने गया-नवादा मुख्य मार्ग किया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गया में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने गया-नवादा मुख्य मार्ग किया जाम
Fri, 10 Jul 2020 10:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गया
अमर उजाला नेटवर्क, गया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बिहार प्रांत के गया जिले के भिंडस-राजगीर रोड पर मंझौली गांव के निकट शुक्रवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता बिल्टु सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए गया-नवादा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बिल्टु सिंह का पैतृक घर वजीरगंज प्रखंड के सकरदास नवादा में है। वह वकील थे। वह सुबह दस बजे बाइक से गया कोर्ट जा रहे थे। इस दौरान भिंडस-राजगीर रोड पर मंझौली गांव के निकट पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही लोगों ने गया-नवादा मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस काफी मशक्कत के बाद्र शव को कब्जे में ले पाई। भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि बिल्टु सिंह वजीरगंज मंडल के पूर्व महामंत्री और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। डिप्टी सीएम सुशील मोदी से हुई है। डिप्टी सीएम ने गया एसएसपी से बात होने और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन