फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP identified those person who trying to manipulate party

भाजपाः निकाय चुनाव में पार्टी का समीकरण बिगाड़ने वालों की हुई पहचान

Thu, 30 Nov 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 30 Nov 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
BJP identified those person who trying to manipulate party
BJP LOGO
निकाय चुनाव में पार्टी का समीकरण बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को भाजपा ने चिह्नित किया है। कार्रवाई के सवाल पर पार्टी पदाधिकारी फिलहाल कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इन्हें जल्द बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पिछले दिनों 20 लोगों को पार्टी ने बाहर किया था। इनके अलावा कुछ और लोग चिह्नित किए हैं जो मतदान के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे। ऐसे लोगों की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन


पार्टी को इसका अंदेशा पहले से था। इस नाते कई नेताओं को जिम्मेदारी देकर दूसरे जिलों में भेज दिया गया था। उसका असर रहा कि चुनाव के दौरान पहले जैसी दिक्कत नहीं आई। पार्टी से नाराज चल रहे कुछ नेताओं की जानकारी बड़े नेताओं को भी है।
विज्ञापन


इसकी काट तैयार कर पार्टी ने कई नए लोगों को जिम्मेदारी दे दी थी जो बेहतर काम कर रहे हैं। वर्ष 2006 और 2012 के निकाय चुनाव में पार्टी के ही कुछ धुरंधरों ने गणित बिगाड़ने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रबंधन देखने वालों की मानें तो पार्टी ने ऐसे लोगों से बचने का रास्ता पहले ही निकाल लिया गया था। अब चिह्नित लोगों को बाहर निकालने की तैयारी चल रही है।
 

नए साल से संगठन में होंगे कई बदलाव

BJP identified those person who trying to manipulate party
bjp logo
आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर नए साल से भाजपा संगठन में कई बदलाव होंगेे। इनमें रिक्त पदों को भरने के साथ साथ पुराने कई पदाधिकारियों का कद बढ़ाया जाएगा। कुछ नए लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अभी किसी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। संगठन में बदलाव केंद्रीय नेतृत्व करेगा। इसके लिए मंथन हो चुका है। चुनाव बाद इस पर नए सिरे से चर्चा कर संगठन को और मजबूती दी जाएगी ताकि पार्टी का विजयरथ दौड़ता रहे। 

प्रदेश के अलावा क्षेत्र, जिला और महानगर में भी कई बदलाव के संकेत मिले हैं। लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

इसकी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बनाया जा रहा है। खरमास खत्म होने के बाद नई टीम की घोषणा की जाएगी। इसमें हर जाति के लोगों का ध्यान रखने की बात चल रही है। पहले चक्र में पार्टी वृहद सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके जरिए वह जनता से जुड़ाव बनाए रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed