फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP councilors in the Municipal Board meeting Ruckus

पालिका बोर्ड की बैठक में भाजपा पार्षदों का हंगामा

Sun, 17 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 17 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामनगर पालिका बोर्ड की बैठक में शनिवार को भाजपा पार्षदों ने खूब हंगामा किया। उनकी नाराजगी अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर थी। लाठीचार्ज के विरोध में उन्होंने सदन में धरना शुरू कर दिया। बाद में पालिका अध्यक्ष रेखा शर्मा के समझाने के बाद वे मान गए। तय समय से 40 मिनट देर से हुई पालिका बोर्ड की बैठक में नगर के विकास से जुड़े सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए।
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में ही खारिज-दाखिल का मामला सामने आया। अनापत्ति वाली दो फाइलों को छोड़कर शेष अनापत्तियों को पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। साथ ही सदन ने भैरो वाटिका से उत्तर की ओर जाने वाली गली में चौका बिछाने की अनुमति दे दी। साथ ही गोलाघाट में नगर पालिका की टंकी एवं मंदिर के पास कटान रोकने के लिए बोल्ड लगाने के काम को मंजूरी दी।
विज्ञापन


बैठक में सभी 25 वार्डों में विकास से जुड़े कार्यों के प्रस्तावों को पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में भाजपा पार्षद सोमनाथ बारी, संतोष शर्मा, विनोद सिंह, सपा पार्षद अखिलेश यादव, कृष्णमोहन यादव, कांग्रेस पार्षद राजेंद्र गुप्ता, रामजी ने विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed