फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों की हो गिरफ्तारी

Thu, 06 May 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
bjp
वाराणसी। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमले के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर के सभी 13 मंडलों ने वर्चुअल बैठक कर नाराजगी जताई। इस दौरान हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो विभिन्न दृश्य सामने आ रहे हैं, वह काफी चिंताजनक, डरावनी और दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

अब तक बंगाल में हुई हिंसा की घटनाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं की जान चली गई है। कई जगह पर भारतीय जनता पार्टी के जिला और स्थानीय कार्यालयों को आग के हवाले किया गया, तो कई जगह आम लोगों के घरों पर भी हमले किए गए हैं।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जारी हिंसा, उपद्रव, आगजनी और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना की हम सब कार्यकर्ता निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि घटना के उपद्रवी तत्वों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने बताया कि कई मंडलों के वर्चुअल बैठक में प्रदेश भाजपा सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह के निधन पर सूचना मिलते ही बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल बैठकों में मुख्य रूप से काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, आलोक श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, अशोक पटेल, राहुल सिंह, नीरज जायसवाल, डॉ रचना अग्रवाल, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, गोपाल गुप्ता, नलिन नयन मिश्र आदि रहे।

----------
बंगाल हिंसा में शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि
उधर, भाजपा महामना मंडल ने वर्चुअल बैठक कर बंगाल हिंसा का विरोध किया। इस दौरान बंगाल हिंसा में शहीद हुए कार्यकर्ताओं को वर्चुअल श्रद्धांजलि दी। सभा में मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा ने कहा कि बंगाल भाजपा के कार्यकर्ता अपने को अकेले न समझे उनके साथ पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं, शीर्ष नेतृत्व के केवल एक आदेश पर पूरे देश भर के कार्यकर्ता बंगाल कूच कर जाएंगे। मंडल महामंत्री अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष समीर, महामंत्री राजीव सिंह पटेल, विपिन ओझा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed