फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP booth president body hand in sonbhadra

सोनभद्र : पेड़ से लटकता मिला भाजपा के बूथ अध्यक्ष का शव

Sat, 09 Mar 2019 06:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
BJP booth president body hand in sonbhadra
demo pic
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पतिहवार टोला में शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में पेड़ से भाजपा के बूथ अध्यक्ष भागीरथी (55) का शव लटकता हुआ मिला। जानकारी होने पर घरवालों ने पेड़ से शव को नीचे उतारा। उधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भागीरथी के बेटे रामराज ने बताया कि कई माह से उसके पिता की तबीयत खराब चल रही थी। वर्तमान में वह गुरमुरा में भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अचानक उसके पिता घर से निकले। आधे घंटे बीतने के बाद जब वह वापस नहीं लौटे तो उन लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


घंटे भर बाद पता चला कि घर से कुछ दूरी पर कटहल के पेड़ से गमछे के सहारे भागीरथी का शव लटक रहा है। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की सहयोग से घरवालों ने पेड़ से उन्हें नीचे उतारा। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शनिवार की अलसुबह घरवालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मामले की जानकारी होते ही सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़, कमलेश चौबे, रजनीश रघुवंशी, मोहन कुशवाहा, सुनील सिंह समेत अन्य नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर मृतक के घरवालों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली। दोपहर बाद शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed