फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP and congress workers fight each other on gandhi jayanti in jaunpur

यूपीः गांधी जयंती पर भाजपाइयों और कांग्रेसियों में नोकझोंक, एक-दूसरे की पार्टी का झंडा फेंका  

Tue, 02 Oct 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Tue, 02 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP and congress workers fight each other on gandhi jayanti in jaunpur
demo pic
यूपी के जौनपुर में मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की होड़ में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का झंडा फेंक दिया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर किचकिच हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों दलों के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता शहर के लाइन बाजार क्षेत्र के गांधी तिराहे पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रामधुन गाते हुए प्रभातफेरी निकाल रहे थे। कुछ देर बाद नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांधी प्रतिमा माल्यार्पण करने पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए प्लास्टिक के झंडे फेंक दिए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने भाजपा के झंडे-बैनर हटा दिए। तब तक भाजपा के नेता चले गए थे। सिर्फ कुछ महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं, जिनसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कहासुनी भी हुई। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह का आरोप है कि भाजपा के लोगों ने झंडे और बैनर नोंचकर कूड़ेदान में डाल दिए थे जो उनके लिए शोभा नहीं देता। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय का कहना है कि जब वह पहुंचे तो प्लास्टिक का झंडा गिरा हुआ था। हम अपना झंडा लेकर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed