फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP always remembers those who work for Sanatan

Varanasi News: सनातन के लिए काम करने वालों को हमेशा याद रखती है भाजपा

Thu, 29 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP always remembers those who work for Sanatan
महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत बुधवार को विधानसभा स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन हुआ। चोपन, म्योरपुर और घोरावल में हुए कार्यक्रमों में महारानी के व्यक्तित्व और कार्यों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लॉक सभागार में सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि सनातन के लिए काम करने वालों को भाजपा याद रखती है और सम्मान के साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन

अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में उदार नीति, सुशासन, कूटनीति, दूरदर्शिता का बखूबी परिचय दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, कार्यक्रम संयोजक मोहन गुप्ता, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घोरावल के भगवास औराई में हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, घोरावल ब्लाॅक प्रमुख दीपक पटेल ने रानी अहिल्याबाई के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक तीरथराज, शंभू नारायण सिंह, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, प्रसन्न पटेल, सुरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed