फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP News Leadership Race 90 Applications for District President 78 for Metropolitan President in Varanasi

BJP News: जिलाध्यक्ष के लिए 90, महानगर अध्यक्ष के लिए 78 आवेदन; प्रदेश परिषद के लिए भी हुए नामांकन

Fri, 10 Jan 2025 03:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 03:46 AM IST
सार

BJP Nomination Varanasi District President: भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए आवेदन की होड़ मची हुई है। कुल 168 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। गुरुवार की दोपहर तीन बजे तक दोनों कार्यालयों में आवेदन लिए गए। कुछ नामों को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन
BJP News Leadership Race 90 Applications for District President 78 for Metropolitan President in Varanasi
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष पद के लिए किया गया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: भाजपा में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद पर 168 कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आवेदन किए। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद के लिए 90 और सिगरा स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष पद के लिए 78 लोगों ने आवेदन किया। इसके साथ ही प्रदेश परिषद के लिए भी आवेदन किए गए।

विज्ञापन


दोनों कार्यालयों में आवेदन के लिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपने-अपने समर्थकों के साथ सुबह 11 बजे से पहुंचना शुरू हो गए। बैंड बाजे के साथ भी कई कार्यकर्ता पहुंचे। दोपहर तीन बजे तक दोनों कार्यालयों में आवेदन लिए गए। 
विज्ञापन


पूर्व सांसद एवं काशी क्षेत्र के पर्यवेक्षक सुब्रत पाठक की देखरेख में जिला व महानगर की की नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। जिले के चुनाव अधिकारी अशोक कटारिया ने दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार लिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और एमएलसी धर्मेंद्र राय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से प्रदेश परिषद के लिए तीन लोगों का नामांकन
महानगर अध्यक्ष पद के लिए गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के पास कुल 78 नामांकन पत्र आए। इस दौरान यहां महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महानगर के सह चुनाव अधिकारी जेपी सिंह एवं निर्मला पटेल मौजूद रहे। 

जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में मुख्य रूप से सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, अरविंद पटेल, वीरू सिंह, अखंड प्रताप सिंह, पवन सिंह, दिनेश मौर्या, अपराजिता सोनकर, सुनीता सिंह का नाम शामिल रहा। 

महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, वैभव कपूर, राकेश शर्मा, अमित राय, राजेश त्रिवेदी, आत्माविशेश्वर, हरि केशरी का नाम रहा। इसके अलावा प्रदेश परिषद पद के लिए महानगर से अजय सिंह, चंद्र विजय सिंह, प्रमोद यादव, नंदलाल चौहान, किशोर कुमार पांडे और जिले से प्रदेश परिषद के लिए तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed