फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BIS issues new guidelines for buying gold with HUID bill in varanasi

सावधान: सोना खरीदने से पहले जरूर मांगे एचयूआईडी बिल, बीआईएस ने जारी की नई गाइडलाइन

Sat, 18 Oct 2025 03:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Oct 2025 03:10 PM IST
सार

Diwali 2025 : सोना खरीदने से पहले सतर्कता बरतने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार दुकानदार से हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) नंबर वाला बिल जरूर मांगें। 

विज्ञापन
BIS issues new guidelines for buying gold with HUID bill in varanasi
gold - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धनतेरस और दीपावली पर सोने की खरीदारी के लिए सराफा बाजार में भीड़ उमड़ रही है। इस बार ग्राहकों को थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने लोगों से अपील की है कि सोना खरीदते समय हर हाल में हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) नंबर वाला बिल जरूर मांगें। 

विज्ञापन


नई गाइडलाइन के अनुसार, अब बिना एचयूआईडी वाले गहनों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रदेश समन्वयक डीके मिश्रा ने बताया कि हर गहने पर छह अंकों का एचयूआईडी नंबर अंकित होना चाहिए, जो उस गहने की असलियत और शुद्धता की गारंटी देता है। खरीदारी करते समय ग्राहक मोबाइल ऐप ‘BIS Care’ के जरिए नंबर को स्कैन कर असलियत की जांच कर सकते हैं। 
विज्ञापन


गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि दुकानदारों को ग्राहकों को बिल के साथ एचयूआईडी नंबर देना अनिवार्य होगा। यदि कोई ज्वेलर बिना हॉलमार्क या एचयूआईडी वाले गहने बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed