{"_id":"605cf80d8ebc3e8d30545d15","slug":"birth-death-registration-portal-will-be-interrupted-for-three-more-days-varanasi-news-vns5819652169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म मृत्यु पंजीकरण पोर्टल तीन दिन और रहेगा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म मृत्यु पंजीकरण पोर्टल तीन दिन और रहेगा बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीकरण का सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल 18 मार्च से बंद है। जिसे सही होने में अभी तीन दिन का वक्त और लगेगा। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराने के लिए आधार और जन्म प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। जिनका पहले से बना है। उन्हें बच्चों का नाम चढ़वाना है। वहीं, किसी को नाम संशोधन कराना है। जो पोर्टल के काम न करने से रुके हुए हैं। जिससे अभिभावकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट प्रणव तिवारी ने बताया कि नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीकरण का सीआरएस पोर्टल अभी तीन दिन और बाधित रहेगा। साफ्टवेयर पर कुछ कार्य चल रहा है।
बता दें कि सीआरएस पोर्टल पर ही जन्म-मृत्यु का पंजीकरण होता है। एक सप्ताह से बंद पड़े पोर्टल के कारण शहर के पांच जोनल कार्यालयों पर दो हजार से ज्यादा आवेदन पत्र पड़े हुए हैं।
नौ मार्च को बेटे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। स्कूल में जल्द से जल्द जमा कराने को कहा गया है। पांच दिन से निगम आ रहा हूं। पोर्टल की खराबी से नहीं बन पाया। - अभिषेक मिश्रा, भैरवनाथ
विज्ञापन
बेटे का स्कूल में प्रवेश कराना है। जन्म प्रमाणपत्र के लिए 2017 में ही आवेदन किया था। जिसमें मेरा और पत्नी का नाम अधूरा अंकित था। संशोधन करना था। पोर्टल बंद होने से नहीं हुआ। -पवन कुमार अग्रहरी, चेतगंज