फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Birla Hospital will become city centre of BHU hospital

बिड़ला अस्पताल बनेगा बीएचयू का सिटी सेंटर, मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 18 Jul 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 18 Jul 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Birla Hospital will become city centre of BHU hospital
बिड़ला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में हुई घोषणा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मच्छोदरी स्थित राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल को बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के अधीन करने की तैयारी चल रही है। बीएचयू के अधीन आने के बाद इसे सिटी सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए बिड़ला अस्पताल प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले प्रस्ताव पर कुलपति ने कार्यकारिणी परिषद में ले जाने की बात कही है। बुधवार को बिड़ला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा भी हुई।
विज्ञापन


बिड़ला अस्पताल में एलोपैथ, होम्योपैथी, आयुर्वेद, पंचकर्म, योग और पाणिक हीलिंग विधि से मरीजों का उपचार किया जाता है। बनारस के साथ ही आसपास के जिलों से भी यहां हर दिन मरीज आकर अपना इलाज कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अस्पताल की ओर से निकलने वाली चिकित्सा सेवा स्मारिका का विमोचन कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने किया। इस दौरान अस्पताल के सचिव दीनानाथ झुनझुनवाला ने बिड़ला अस्पताल को बीएचयू अस्पताल के अधीन चलवाने के लिए पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव का हवाला देते हुए इस बार कार्रवाई की मांग की।


कहा कि इसमें प्रबंधन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। झुनझुनवाला ने बताया कि पहले यहां बीएचयू से डॉक्टर भी आते थे लेकिन अब नहीं आ रहे हैं। इस दौरान कुलपति ने विमोचन के बाद इसके लिए नए सिरे से प्रस्ताव देने को कहा और मामले को कार्यकारिणी परिषद में ले जाने की घोषणा भी की। कहा कि इससे मरीजों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed