फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Biometric Attendance System Now at BHU Hospital

बीएचयू अस्पताल में अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम

Wed, 10 May 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 10 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Biometric Attendance System Now at BHU Hospital
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में मैनुअल हाजिरी के बदले अब जल्द ही बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू होगी। इससे जहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की निगरानी में अस्पताल प्रशासन को सहूलियत होगी, वहीं मरीजों को डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के देर से आने की वजह से परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन की तैयारी है कि जुलाई माह से बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू करा दी जाए। यहां करीब डेढ़ हजार चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन



पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड, नेपाल से हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल आते हैं। अक्सर पर्चा काउंटर, जांच केंद्रों में समय से काम शुरू न होने के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। ओपीडी में भी डॉक्टरों के समय से न आने की शिकायतें रहती हैं। इसके मद्देनजर अस्पताल प्रशासन ने बायोमेट्रिक अटेडेंस की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की है। अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू, ब्लडबैंक, वार्ड सहित अन्य जगहों पर बायोमेट्रिक मशीन लगेगी। इसकी मानीटरिंग खुद चिकित्सा अधीक्षक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed