फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike was looted from businessman in Sakaldiha before firing on inspector

Varanasi News: दरोगा पर फायरिंग से पहले सकलडीहा में व्यापारी से लूटी थी बाइक

Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bike was looted from businessman in Sakaldiha before firing on inspector
वाराणसी। रोहनिया में दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूटने वाले एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह ने वारदात से एक हफ्ते पहले सकलडीहा में व्यापारी को गोली मारी थी। व्यापारी लालव्रत के जबड़े को भेदते हुए गोली पार हुई थी। इसके बाद व्यापारी की बाइक लूटकर बदमाश भाग निकले थे। रोहनिया पुलिस ने मंगलवार को मंडुवाडीह के शिवदासपुर से लालव्रत चौहान की बाइक बरामद की।
विज्ञापन

कमिश्नरेट पुलिस ने 21 नवंबर को लल्लन के भाई मनीष सिंह और रजनीश को हरहुआ रिंग रोड पर मुठभेड़ में मार गिराया था। उस समय पुलिस को चकमा देकर लल्लन सिंह भाग निकला था। तत्कालीन पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने लल्लन पर एक लाख का इनाम घोषित करते हुए एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन

आठ नवंबर को बदमाशों ने रोहनिया के दरेखू में दरोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूट ली थी। इस वारदात के ठीक 13 दिन बाद ही बिहार समस्तीपुर गोलवां निवासी रजनीश और मनीष को पुलिस ने मार गिराया और लूट की पिस्टल बरामद की थी। मुठभेड़ में मारे गए रजनीश, मनीष के बाद उसके भाई लल्लन सिंह की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नवंबर 2022 को सकलडीहा के तेंदुई निवासी लालव्रत चौहान खडे़हरा स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर बाइक लूट ली थी। रोहनिया थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के अनुसार लूट की यह बाइक शिवदासपुर के पुनवासी पटेल के मकान से बरामद हुई। लल्लन सिंह और उसके भाई किराये पर कमरा लेकर यहां रहते थे।
-----------
तीनों भाइयों के अपराध का तरीका एक जैसा ही था
पुलिस और क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में सामने आया है कि तीनों भाइयों के अपराध का तरीका एक जैसा ही था। गोली मारकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आसपास जिलों में इस तरह की घटनाओं को भी केंद्र में रखकर तफ्तीश की जा रही है। रोहनिया थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के अनुसार फरार एक लाख का इनामी लल्लन सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

--------
मुठभेड़ के दौरान बरामद हुई बाइक की जांच नहीं हुई पूरी
हरहुआ रिंग रोड पर बड़ागांव पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़ में मारे गए रजनीश, मनीष के कब्जे से बरामद अपाचे बाइक की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। इंजन और चेचिस नंबर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बड़ागांव थाना प्रभारी अश्वनी चतुर्वेदी के अनुसार इसकी तस्दीक कराई जा रही है। फोरेंसिक से अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed