फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike rider going with his mother and sister to attend his grandfather's death anniversary, his throat cut by a Chinese knife, death

Varanasi News: मां-बहन के साथ नाना की बरसी में जा रहे बाइक सवार की चीन के मंझे से कटा गला, मौत

Wed, 01 Jan 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bike rider going with his mother and sister to attend his grandfather's death anniversary, his throat cut by a Chinese knife, death
मां-बहन के साथ नाना की बरसी में जा रहे बाइक सवार की चीन के मंझे से कटा गला, मौत
विज्ञापन

- चौकाघाट फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, गला कटने से खून ज्यादा निकल गया था


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मां और बहन के साथ बाइक से नाना की बरसी में शामिल होने जा रहे युवक का चौकाघाट फ्लाईओवर पर मंगलवार की दोपहर चीन के मंझे से गला कट गया। खून से लथपथ युवक को नजदीक के कैंसर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले भी चौकाघाट फ्लाईओवर पर चीन के मंझे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाकपुरा निवासी विवेक शर्मा (25) मंगलवार की दोपहर ढाई बजे बाइक से अपनी मां श्यामा देवी और बहन सोनम को लेकर लहरतारा स्थित ननिहाल जा रहे थे। चौकाघाट फ्लाईओवर पर पहुंचे थे कि चीन का मंझा गले में आकर फंस गया। इससे विवेक चीखे और बाइक से गिर पड़े। विवेक के गले का ज्यादातर हिस्सा चीन के मंझे से कट गया था। इससे मां-बहन रोने लगीं। यह देखकर कुछ राहगीर रुके और तत्काल विवेक को लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, फिर ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने बताया कि गला कटने से खून बहुत निकल गया था। इस कारण विवेक को होश में नहीं लाया जा सके। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही श्यामा देवी और बहन बदहवाश हो गईं। पिता समेत अन्य परिजन भी बीएचयू पहुंचे। नए साल से पहले बेटे की मौत से परिजन दहल उठे और हर किसी की आंखें नम रहीं।
विज्ञापन




------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कैफे एंड रेस्टोरेंट संचालक के होंठ कटे, लगे टांके
प्रतिबंधित चीने के मंझे से मंगलवार की सुबह लहरतारा फ्लाईओवर पर कैफे एंड रेस्टोरेंट संचालक के होंठ कट गए। खून से लथपथ कैफे संचालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांके लगाए गए। देर शाम उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकी।
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज निवासी और वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी का बेटा प्रतीक अग्रहरी (24) का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में कैफे एंड रेस्टोरेंट है। मंगलवार की सुबह 10 बजे वह ट्रांसपोर्ट का कुछ सामान लेने लहरतारा आया था। स्कूटी से सामान लेकर घर लौट रहा था कि अचानक लहरतारा फ्लाईओवर पर चीन के मंझे की चपेट में आ गया। इससे प्रतीके के होंठ कट गए। राहगीरों ने लहूलुहान प्रतीक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही व्यापारी पहुंच गए। महामंत्री सन्नी जौहर समेत अन्य व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि प्रतिबंधित चीन के मंझे की बिक्री सख्ती से बंद कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed