फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike rider carpenter dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार बढ़ई की मौत

Sat, 25 Sep 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rider carpenter dies in road accident
जंसा थाने के पास शनिवार सुबह चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार सोमारू विश्वकर्मा (28 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जंसा मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक भाग निकला।
विज्ञापन

खेवली गांव निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा बढ़ई का काम करता था। सुबह बाइक से बेनीपुर स्थित फर्नीचर की साइड पर जाने के लिए घर से निकला। जंसा थाने के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आए अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर ही दीपक की मौत हो गई। घटना के बाद रामेश्वर की ओर से भाग रही कार का लोगों ने पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

माहौल को देखते हुए कपसेठी और लोहता थाने की पुलिस फोर्स भी बुला ली गई। मौके पर पहुंचे बड़ागांव सीओ जगदीश कालीरमण ने ग्रामीणों और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और वाहन चालक की गिरफ्तारी का आश्वास देकर मनाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। दो संतान के पिता दीपक की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी वंदना और मां इंद्रावती बेसुध हो गई। तीन भाईयों में दीपक तीसरे नंबर पर था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed