फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike lying broken at home, challan issued for giving three rides in Shivpur

Varanasi News: घर पर खराब पड़ी है बाइक, शिवपुर में तीन सवारी बैठाने का कटा चालान

Tue, 13 Feb 2024 04:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Bike lying broken at home, challan issued for giving three rides in Shivpur
जक्खिनी में घर पर खराब हालत में खड़ी बाइक का शिवपुर क्षेत्र में तीन सवारी बैठाने के आरोप में एक हजार रुपये का चालान कट गया। मोबाइल पर चालान का मैसेज देख कर वाहन स्वामी का सिर चकरा गया। जक्खिनी निवासी वाहन स्वामी अरविंद सिंह ने यातायात पुलिस और राजातालाब थाने की पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

अरविंद सिंह ने बताया कि उनकी बाइक खराब है। इसी वजह से वह घर पर खड़ी है। इस समय वह आवागमन के लिए दूसरे वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। गत 11 फरवरी को दिन भर वह अपने घर में ही रहे। इस बीच उनके मोबाइल पर चालान का मैसेज आया। पुलिस को बताया कि उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग गलत तरीके से कोई अन्य वाहन स्वामी भी कर रहा है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि प्रकरण की जांच कर उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed