{"_id":"5d6582dc8ebc3e015369d76e","slug":"bike-in-sonbhadra-and-challaned-on-the-name-of-scorpio","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सोनभद्र में और स्कार्पियो बता कर काट दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सोनभद्र में और स्कार्पियो बता कर काट दिया चालान
Wed, 28 Aug 2019 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
challan
ट्रैफिक पुलिस इन दिनों अपने अजीबोगरीब कारनामों के लिए लगातार चर्चा में है। ताजातरीन मामला मंडुवाडीह क्षेत्र निवासी योगेश तिवारी से जुड़ा हुआ है। योगेश तिवारी की बाइक बीते आठ साल से सोनभद्र में हैं और उन्हें स्कार्पियो की फोटो के साथ चालान की प्रति भेजी गई है। योगेश का कहना है कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें।
विज्ञापन
योगेश ने बताया कि उन्हें एक स्कार्पियो की फोटो के साथ चालान की रसीद प्राप्त हुई है। चालान में उनकी बाइक का नंबर, उनका नाम और पता दर्ज है। स्कार्पियो की फोटो के साथ ट्रैफिक पुलिस की ओर से लिखा गया है कि सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से आपका वाहन खड़ा था। योगेश ने कहा कि जो बाइक आठ साल से सोनभद्र में खड़ी है उसका चालान स्कार्पियो की फोटो के साथ करके ट्रैफिक पुलिस क्या करना चाह रही है, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक से मिलें शिकायत लेकर
एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी वाहन का गलत चालान हो जाए तो उससे संबंधित व्यक्ति सीधे उनसे मिलें। त्रुटि को सुधारा जाएगा और जिससे गलती हुई होगी उसे चेताया जाएगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि चालान काटने का कोई कोटा नहीं निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिलते हैं सिर्फ उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई होती है। बताया कि सड़क के किनारे जो सफेद लाइन खींची गई है आमजन उसी के भीतर ही अपने वाहन खड़े करें।