फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bijli nigam officials suspended in Varanasi Electricity theft of lakhs was done by changing meter

वाराणसी में बिजली निगम के छह अधिकारी निलंबित: मीटर बदलकर कराते थे लाखों की बिजली चोरी, रीडिंग में होता था खेल

Thu, 28 Jul 2022 10:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Jul 2022 10:23 AM IST
सार

बिजली चोरी, राजस्व निर्धारण में गड़बड़ी सहित अन्य कई आरोपों में बिजली विभाग में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई। प्रबंध निदेशक ने भेलूपुर स्थित विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में तैनात एसडीओ, दो अधिशासी अभियंता समेत छह लोगों को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Bijli nigam officials suspended in Varanasi Electricity theft of lakhs was done by changing meter
बिजली मीटर (सांकेतिक)

विस्तार

वाराणसी के डाफी स्थित सत्कार होटल में 14 किलोवाट के मीटर से बिजली निगम के अधिकारी हर महीने 61 किलोवाट तक की बिजली चोरी कराते थे। चार गुना से ज्यादा लोड होने के कारण चार महीने में चार बार मीटर जल गया और मई महीने में ही पांचवां मीटर लगवाया गया।

विज्ञापन


चौथा मीटर बहुत कम समय में ही जल गया और इसके बाद बिजली चोरी के जरिए अफसरों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का शक गहराया। हद तो तब हो गई जब एक करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली पर बिजली कर्मियों ने महज 32 लाख में करते हुए डिमांड लेटर जारी कर दिया। 

विज्ञापन

कई महीनों से चल रहा था भ्रष्टाचार का खेल

बिजली चोरी के जरिए लाखों रुपये के भ्रष्टाचार में लिप्त बिजली निगम के अधिकारी डाफी स्थित होटल सत्कार में कम लोड का मीटर लगाकर उसे लाभ पहुंचा रहे थे। कई महीनों से चल रहे भ्रष्टाचार के इस खेल में पांचवां मीटर लगाने के दौरान एमडी विद्याभूषण तक इस खेल की जानकारी हुई। 17 जून को विजिलेंस की औचक छापेमारी में होटल सत्कार में 61 किलोवाट लोड पाया गया। यहां होटल के लिए अलग ट्रांसफार्मर के बाद भी अलग से क्षमता से कई गुना ज्यादा का केबल लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बिजली चोरी कई वर्षों से चल रही थी और इसके जरिए हर महीने लाखों रुपये के बिल में हेराफेरी की जा रही थी। सूत्रों की मानें तो नगरीय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ का हर कर्मचारी व अधिकारी इस भ्रष्टाचार में लिप्त था। यही कारण है कि बिजली चोरी के एवज में आरोपित शुल्क को जमा कराने में हीलाहवाली की जा रही थी। यह भी बताया जा रहा है कि होटल सत्कार की सभी सेवाएं इस पूरे खंड कार्यालय के कर्मचारियों के लिए निशुल्क थीं।

गुपचुप तरीके से लगा दिया गया था 45 किलोवाट का मीटर
दरअसल, तीन बार मीटर जलने के बाद चौथा मीटर होटल के बाहर लगाया गया। एमडी विद्याभूषण ने बिजली चोरी के जरिए हो रहे भ्रष्टाचार के जांच के लिए तत्कालीन अधिशासी अभियंता नीलम यादव को लगाया। चौथा मीटर के जलने के बाद अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से यहां 45 किलोवाट का मीटर लगवा दिया।

कुछ दिनों बाद जब मीटर की रीडिंग लेने वह एई मीटर के पास पहुंची तो रीडिंग देख हैरान रह गई। हर माह 46 किलोवाट की बिजली यहां खपाई जा रही थी। मौके पर उन्होंने विजिलेंस को बुलाया और कार्रवाई शुरू की तो विभाग के कर्मियों की कारस्तानी उजागर होने लगी। नीलम यादव वर्तमान में प्रयागराज में तैनात हैं।

प्रयागराज जोन के चीफ इंजीनियर को सौंपी गई जांच

बिल में हेराफेरी, लोड से ज्यादा बिजली आपूर्ति, बिजली चोरी की राजस्व वसूली में हीलाहवाली, बिजली चोरी को बढ़ावा देने, डिमांड से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर होटल मालिक को लाभ पहुंचाने के आरोपों की जांच प्रयागराज जोन के चीफ इंजीनियर विनोद गंगवार को सौंपी गई है।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन शेष नाथ बघेल ने बताया कि चीफ इंजीनियर व एकाउंट अफसर इस मामले की जांच करके एक माह में रिपोर्ट देंगे। उसके बाद इन सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

दो अधिशासी अभियंता, एसडीओ सहित छह निलंबित हुए रिलीव

भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) जयकृष्ण और एके सिंह, एसडीओ एपी यादव, अवर अभियंता राज कुमार राम, लिपिक लाल बहादुर वर्मा और मनीष सोनकर को अधीक्षण अभियंता प्रथम अनूप सक्सेना ने कार्यालय से रिलिव कर दिया है। बताया कि आरोपी जांच को प्रभावित न कर सकें, इसलिए निलंबित बिजली कर्मियों को रिलीव किया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से जयकृष्ण सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यकाल में हुई अन्य बिल असेसमेंट की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed