फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bihar Politics Deputy CM Keshav Prasad Maurya in varanasi Well in front of Nitish Kumar

Bihar Politics: नीतीश कुमार के आगे कुआं और पीछे खाई, बनारस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान

Wed, 10 Aug 2022 02:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 Aug 2022 02:10 PM IST
सार

 वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव पर हमला बोला।  

विज्ञापन
Bihar Politics Deputy CM Keshav Prasad Maurya in varanasi Well in front of Nitish Kumar
काशी विश्वनाथ धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार में जारी सियासत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस रास्ते पर चले हैं वह कोई रास्ता नहीं है। उनके आगे कुआं और पीछे खाई है। हालांकि इससे पहले उन्होंने कहा कि वो भविष्यवक्ता नहीं हैं। वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार सुबह बाबा कालभैरव मंदिर के बाद काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई।

विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन कर समस्त देश व प्रदेश वासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर से बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि वो जिस रास्ते पर चल रहे हैं वह कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव को यूपी की जनता ने भगाया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव से जुड़े एक सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी की जनता ने उन्हें भगा दिया है। प्रदेश में वह विपक्ष की राजनीति कर रहे हैं तो करें। नारे हम लोगों को भी बहुत आते हैं। ऐसे नारे वह (अखिलेश) ना लगाएं जो उनके लिए ही अच्छे ना हों। दरअसल,  बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा भगाओ का नारा लगाया था। इसी नारे को लेकर डिप्टी सीएम ने निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Politics Deputy CM Keshav Prasad Maurya in varanasi Well in front of Nitish Kumar
बनारसी पान जमाते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम के बारे में कहा कि इसके बारे में कहने के लिए शब्दों की कमी है। मगर, आज इस धाम के चलते पूरे देश में बनारस की चर्चा हो रही है। सावन में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देख कर हमें अत्यंत प्रसन्नता हुई। श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम से आनंदित होकर जा रहे हैं। 

बाबा विश्वनाथ की कृपा से प्रदेश और केंद्र सरकार बनारस के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। मंदिर परिसर से निकलने के बाद डिप्टी सीएम कुछ अन्य भाजाप नेताओं ओर कार्यकर्ताओं के साथ बनारसी चाय और पानी का आनंद लिया। 

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे

Bihar Politics Deputy CM Keshav Prasad Maurya in varanasi Well in front of Nitish Kumar
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सत्र को संबधित किया। पत्रकारों से हुई बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अपराध करेगा और दोषी पाया जाएगा, वह जेल जाएगा। राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर कहा कि वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, चाहे कोई भी भाषा बोले।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून राज है। सभी के साथ समान व्यवहार होता है।  प्रियंका गांधी की ओर से श्रीकांत त्यागी के साथ फोटो शेयर करने के सवाल पर कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी फोटो खिंचवा सकता है। केवल फोटो खिंचवा लेने मात्र से कोई दोषी नहीं हो जाएगा।

2024 में मोदी के नेतृत्व में यूपी की 80 लोकसभा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। बाबा विश्वनाथ की नगरी में काफी विकास हुआ है। राकेश सचान से जुड़े सवाल पर कहा कि सरेंडर के बाद जमानत हो गई। सपा के गाजीपुर से तिरंगा यात्रा निकालने के सवाल पर बगैर कुछ बोले आगे निकल गए। उप मुख्यमंत्री ने आज चौखंडी में बन रहे अमृत सरोवर को देखा। इसके बाद प्रयागराज रवाना हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed