Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big news about ropeway service in Kashi after lok sabha election NHLML do this work in September

Varanasi News: मतगणना के बाद काशी में रोपवे सेवा को लेकर बड़ी खबर, NHLML सितंबर में करेगा ये काम; पढ़ें खबर

Fri, 07 Jun 2024 09:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 09:21 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक कुल दो टावर इंस्टॉल हो चुके हैं। 16 टावर पर तेजी से काम चल रहा है। ताकि काशी आने वाले पर्यटकों को प्रदूषण रहित परिवहन की अच्छी सुविधा मिल सके। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक विद्यापीठ स्टेशन पर एंकर बोल्ट स्थापित हो गया है। इसके अलावा कई एक्सेलरेशन व डी एक्सेलरेशन कन्वेयर भी स्थापित हो गए हैं। अब जल्द ही रोप लगाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
Big news about ropeway service in Kashi after lok sabha election NHLML do this work in September
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चल रहा रोप वे का निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे की सुविधा काशीवासियों और यहां आने वाले पर्यटकों को नवंबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। देव दीपावली के दिन यानी 15 नवंबर से इसकी शुरुआत हो रही है। इससे पहले सितंबर में इसका ट्रायल रन होगा। पहले चरण में कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक रोपवे शुरू होगा।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के अधिकारियों के अनुसार बोलीविया देश के लापाज, मैक्सिको के बाद दुनिया के तीसरे शहर काशी में रोपवे शुरू करने की तैयारी चल रही है। सिटी रोपवे के संचालन से वाराणसी में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन




रोपवे के निर्माण के लिए स्विट्जरलैंड से आए उपकरण इंस्टाॅल किए जा रहे हैं। 807 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी में रोपवे का निर्माण हो रहा है। यह काम स्विट्जरलैंड आधारित कंपनी बर्थोलेट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को सीएम योगी आदित्यनाथ तेजी से ज़मीन पर उतार रहे हैं। इससे वाराणसी में ट्रैफिक की समस्या से काफी राहत मिलेगी। रोपवे के संचालन के लिए स्टेशन और टावर इंस्टॉल करने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही रोपवे का ट्रायल रन होगा। 

हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को ट्राॅली उपलब्ध रहेगी। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे यानी दोनों दिशाओं में एक घंटे में छह हजार यात्रियों का आवागमन होगा। गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने में लगभग 16 मिनट लगेंगे। 45 से 50 मीटर की अनुमानित ऊंचाई से करीब 150 ट्रॉली चलेंगी। एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकते हैं। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा।


बोले अधिकारी
देव दीपावली पर पूरे विश्व से पर्यटक आते हैं। एनएचएलएमएल की कोशिश है कि देव दीपावली तक रोपवे का संचालन शुरू हो जाए। इसे ध्यान में रखकर तेजी से काम कराया जा रहा है। - प्रकाश गौड़, मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed