फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   big gift for varanasi Rudraksh international Convention Center Handed Over To Smart City PM Modi and the Prime Minister of Japan laid the foundation

वाराणसी को सौगात : रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का जिम्मा स्मार्ट सिटी को, पीएम मोदी ने रखी थी नींव

Tue, 01 Jun 2021 12:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Jun 2021 12:17 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसका संचालन स्मार्ट सिटी की देखरेख में होगा। यह खुद में एक अद्वितीय कन्वेंशन सेंटर है जिसमें जापानी और भारतीय वास्तु शैलियों का संगम दिखता है।

विज्ञापन
big gift for varanasi Rudraksh international Convention Center Handed Over To Smart City PM Modi and the Prime Minister of Japan laid the foundation
रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष  अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का संचालन स्मार्ट सिटी की देखरेख में होगा। सीपीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के बीच हस्तांतरण पत्र पर हस्ताक्षर हो गए हैं। सभागार में स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और सीईओ गौरांग राठी की मौजूदगी में हस्तांतरण प्रक्रिया हुई। 

विज्ञापन


 स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डी. वासुदेवन, सीपीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट निदेशक विनय तिवारी, अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में स्मार्ट सिटी और सीपीडब्ल्यूडी के बीच हस्तांतरण पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। सेंटर की ड्रॉइंग्स, फ्लोर प्लान, उपस्थित उपकरणों की सूची, अनुमोदन, परिसर की चाभियों की सूची आदि का विवरण वाराणसी स्मार्ट सिटी को सौंपा गया। इस दौरान स्मार्ट सिटी से पुनीत पांडेय, सुमन रॉय, सीपीडब्लूडी से मुख्य अभियंता एके गुप्ता, फुजिता कॉर्पोरेशन से मणिकंदन, अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेंटर में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था
सेंटर में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हॉल को लोगों की संख्या के अनुरूप 2 हिस्सों में विभाजित करने की व्यवस्था की गई है। कन्वेंशन सेंटर पूर्णत: वातुनुकुलित है। बड़े हॉल के अलावा 150 लोगों की क्षमता वाला एक मीटिंग हॉल है। इसके अतिरिक्त यहां एक वीआईपी कक्ष, चार ग्रीन रूम का निर्माण कराया गया है। दिव्यांग जनों की सुविधा की दृष्टि से पूरे परिसर को सुविधाजनक बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत जापान की दोस्ती का प्रतीक है सेंटर

भारत-जापान की वर्षों से चली आ रही मैत्री के प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की नींव 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखी थी। सेंटर को सांस्कृतिक व आधुनिक समागम के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। 186 करोड़ की लागत से तैयार सेंटर शिवलिंग के आकार में निर्मित है। खुद में एक अद्वितीय कन्वेंशन सेंटर है। जिसमें जापानी और भारतीय दोनों ही प्रकार की वास्तुशैलियों का संगम दिखता है।

सांकेतिक रूप से लगाए गए हैं 108 रुद्राक्ष

सेंटर के बाहरी हिस्से में 108 सांकेतिक रुद्राक्ष लगाए गए हैं, जो एल्युमिनियम के बने हैं। तीन एकड़ में तैयार कन्वेंशन सेंटर परिसर में जापानी शैली का गार्डन व लैंडस्केपिंग भी की गई है। पार्किंग सुविधा को सुलभ बनाने के आशय से बेसमेंट में 120 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सेंटर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। विद्युत आपूर्ति हेतु बिजली कनेक्शन के साथ-साथ सौर ऊर्जा का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed