फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big disclosure in RTI Seven lakhs spent Ambedkar Chair BHU research outcome zero

RTI में बड़ा खुलासा : BHU में आंबेडकर चेयर पर सात लाख खर्च, रिसर्च आउटकम जीरो; जानें इसका उद्देश्य

Thu, 19 Dec 2024 03:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 03:52 AM IST
सार

Varanasi News : महाराष्ट्र स्थित अकोला के निवासी युवक ने आरटीआई लगाई थी, जिसमें चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप है कि चेयर का फंड सिर्फ विजिट और इवेंट तक ही सीमित है। 

विज्ञापन
Big disclosure in RTI Seven lakhs spent Ambedkar Chair BHU research outcome zero
आरटीआई में हुआ चाैंकाने वाला खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के आंबेडकर चेयर पर पिछले सात साल में इवेंट और नाश्ते-पानी के नाम पर सात लाख रुपये खर्च हो गए लेकिन रिसर्च आउटकम जीरो है। अब तक न कोई रिसर्च पेपर पब्लिश हुआ है और न ही किसी ने रिसर्च के लिए प्रवेश ही लिया। ये खुलासा महाराष्ट्र स्थित अकोला के निवासी रोहित कुमार की एक आरटीआई में हुआ। बताया जा रहा है कि चेयर अब एक्टिव नहीं है और न ही अब कोई चेयर प्रोफेसर है।

विज्ञापन


बीएचयू में ये चेयर 6 अप्रैल, 2016 को डॉ. आंबेडकर के न्याय के विचारों पर रिसर्च काे बढ़ावा देने के लिए स्थापित की गई थी। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और बीएचयू के रजिस्ट्रार ने इस पर समझौता किया था। चार पॉइंट में इसका उद्देश्य भी स्पष्ट किया गया था। 
विज्ञापन


बीएचयू के छात्र रोहित ने कहा कि चेयर का फंड सिर्फ विजिट और इवेंट तक ही सीमित है। सामाजिक विज्ञान संकाय में चल रहे इस चेयर में न तो कोई प्रमुख है और न ही कोई छात्र। एक कमरे के ऑफिस में भी अक्सर ताला ही लटका रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये था चेयर का उद्देश्य

  • चेयर का मुख्य उद्देश्य आंबेडकर की विचारधारा के दर्शन को समझने, मूल्यांकन करने और प्रसारित किया जाएगा। रिसर्च के लिए बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और छात्रों को एक बेहतर सुविधाओं वाला केंद्र दिया जाएगा।
  • अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, धर्म, दर्शन, संवैधानिक अध्ययन, शिक्षा, सामाजिक कार्य, मानवाधिकार जैसे विषयों के साथ-साथ सामाजिक न्याय के लक्ष्य पर चर्चा की जाएगी। प्रत्येक विषय में अनुसंधान और शिक्षण का फोकस वंचित वर्गों पर होगा।
  • चेयर समाज के हाशिए पर रहने वाले समूहों और अन्य कमजोर वर्गों के सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन से संबंधित अनुसंधान और उच्च अध्ययन भी करेगा।
  • उनकी विचारधारा और दर्शन का अनुवाद या आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने का उपयुक्त तरीका ईजाद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed