फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big carelessness! Sweepers working in urban areas without masks

बड़ी लापरवाही! बिना मॉस्क के शहरी क्षेत्र में काम कर रहे सफाईकर्मी

Tue, 24 Mar 2020 11:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 24 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Big carelessness! Sweepers working in urban areas without masks
sweeper - फोटो : File Photo

कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है और घर में या बाहर निकलने के दौरान मास्क पहनने का निर्देश दिया गया है। वहीं शहर की सफाई का जिम्मा संभाल रहे सफाई कर्मी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही काम कर रहे हैं। वार्ड नंबर 44 कामेश्वर महादेव वार्ड में काम कर रहे 50 सफाई कर्मचारी बिना मास्क के ही काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


सदन दल के सचेतक व पार्षद कुंवर कांत सिंह ने इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की है। बताया कि सुबह की शिफ्ट में 34 और रात की शिफ्ट में 16 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। लेकिन किसी को मास्क नहीं दिया गया है। जब सफाई इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 15 मास्क बांटे गए हैं। वहीं सफाई कर्मियों ने बताया कि उनको एक भी मास्क नहीं मिला है।

विज्ञापन

सफाई कर्मियों को भगा रही पुलिस, कैसे उठे कूड़ा

वाराणसी। लॉकडाउन के दौरान नगर निगम के लिए कूड़ा उठाना चुनौती बन गई है। शहर में मंगलवार को कूड़ा उठाया गया। इस दौरान कर्मचारियों को परेशानी हुई। मुख्य मार्गों के अलावा नगर निगम ने गलियां और संपर्क मार्गो से भी कूड़ा उठाया। पुलिस की सख्ती के चलते कई सफाईकर्मी भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सारनाथ, पांडेपुर, कचहरी, सिगरा, महमूरगंज, लक्सा, जंद्दूमंडी, औरंगाबाद, जंगम बाड़ी, भेलूपुर, लंका, साकेत नगर, ककरमत्ता आदि इलाकों में पुलिस की सख्ती दिखी। इस बारे में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने भगा दिया, जिसके चलते दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed