फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big action of commercial tax department in Varanasi raids on three places iron traders

Varanasi News:कर चोरी की सूचना पर छापा मारने पहुंची जीएसटी टीम को खदेड़ा, अधिकारियों की गाड़ी को घेरा

Wed, 27 Jul 2022 06:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Jul 2022 06:53 PM IST
सार

एसआईबी ग्रेड-1 मिथिलेश कुमार शुक्ल के मुताबिक राजेश इंडस्ट्रीज में कर चोरी की जानकारी मिली थी। तीन टीमें गठित कर हरहुआ-वाजिदपुरा, लोहामंडी और नरहरपुरा में छापा मारा गया। 

विज्ञापन
Big action of commercial tax department in Varanasi raids on three places iron traders
एसआईबी जांच टीम के खिलाफ में विरोध - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी स्थित लोहा मंडी में कर चोरी की सूचना पर जीएसटी टीम छापा मारने गई थी। इसको लेकर वहां के अधिकारियों आक्रोश पनप गया और टीम के अधिकारियों को दौड़ा लिया। विरोध को देखते हुए जीएसटी के अधिकारी धीरे से वहां से निकल लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन


बुधवार को लोहा व्यवसायी के तीन ठिकानों पर जीएसटी की टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान 20 लाख की कर चोरी पकड़ी गई। छापे की कार्रवाई करते देख अचानक व्यापारी आक्रोशित हो गए। एसआईबी ग्रेड-1 मिथिलेश कुमार शुक्ल के मुताबिक राजेश इंडस्ट्रीज में कर चोरी की जानकारी मिली थी। तीन टीमें गठित कर हरहुआ-वाजिदपुरा, लोहामंडी और नरहरपुरा में छापा मारा गया।
विज्ञापन


नरहरपुरा में ताला बंद होने के चलते जांच नहीं हो पाई। जांच अधिकारियों के मुताबिक व्यवसायी ने कुछ माह पहले मुख्य केंद्र से काम करना बंद कर दिया है। घोषित जगह से कारोबार नहीं करने पर कारोबारी को नोटिस दी जाएगी। लोहा मंडी में जांच में 33 लाख का सामान बिना कागजात के मिला। इस पर जांच दल ने सामान को सीज कर दिया। वहीं 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरहुआ वाजिदपुरा में स्टॉक शीट से 27 टन माल कम पाया गया। इसका मूल्य करीब 22 लाख रुपये आंका गया। अधिकारियों के मुताबिक व्यवसायी ने माल को बिना लिखा पढ़ी के बेंच दिया होगा। इस पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच अधिकारियों ने मौके से माल खरीद फरोख्त का पेपर को कब्जे में लिया है। जिसकी जांच कर आगे कार्रवाई होगी।

टीम ने की छह घंटे जांच

छापा मारने पहुंची टीम अंदर जांच कर रही थी, वहीं व्यापारी सड़क विरोध कर रहे थे। जांच की सूचना जैसे-जैसे व्यापारियों को मिल रही थी, घटना स्थल पर पहुंच रहे थे। कुछ ही देर में वहां पर भारी संख्या में व्यापारी पहुंच गए। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने टीम पर हमला बोल दिया। 

व्यवसायियों ने किया जांच का विरोध
लोहामंडी में छापे की सूचना मिलते ही व्यवसायी दुकान बंद कर विरोध करने लगे। लोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम भजन अग्रहरि ने बताया कि ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी रणंजय कुमार सर्वे करने आए थे। आरोप लगाया कि ज्वाइंट कमिश्नर ने मनमाने तरीके से रिपोर्ट बनाई और स्टॉक का मिलान किया।

वहीं व्यवसायियों ने कहा कि हमलोग पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं, बावजूद परेशान किया जा रहा है। विभाग को नोटिस देकर आना चाहिए। विरोध करने वालों में श्रीराम मशीनरी मार्केट के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, महामंत्री विपिन अग्रवाल, लोहा व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष रामभजन अग्रहरी, महामंत्री रजनीश कन्नोजिया, महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्र शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed