फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनभद्र में बड़ा हादसा: रेणुका नदी में नाव पलटी, दस डूबे आठ को बचाया

Mon, 09 Dec 2019 08:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 09 Dec 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
Big accident in Sonbhadra: boat capsized in Renuka river, rescues eight drowned eight
अस्पताल में रखे गए लोग - फोटो : a

सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में राखी पुल के पास रेणुका नदी में सोमवार की शाम एक नाव डूब गई। नाविक के अलावा नाव में आठ महिला सहित दस ग्रामीण सवार थे। नाविक मौके से फरार हो गया। हालांकि गोताखोरों की मदद से आठ को बचा लिया गया। दो की तलाश जारी थी।



सात को चोपन सीएचसी में और एक को परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोताखोरों की मदद से लापता दो लोगों की तलाश कराई जा रही।गुड़ुर गांव के दस ग्रामीण ओबरा में कामकाज और बाजार में खरीदारी के सिलसिले में आए थे। वापस शाम छह बजे घाट पर पहुंचे और नाव से नदी पार करने लगे।

जैसे ही बीच धारा में नाव पहुंचीए अनियंत्रित होकर पलट गई। यह देख नाविक कूदकर भाग निकला। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस का सूचना दी।घटना को लेकर देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। आसपास के भी तमाम लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए।

Big accident in Sonbhadra: boat capsized in Renuka river, rescues eight drowned eight
अस्पताल में भर्ती बचाए गए लोग - फोटो : a

उधर पहुंची पुलिस ने रामरति, 35 पत्नी रामप्रसादए अंती, 32, पत्नी कृपाल मुनिया, 40 पत्नी बजेंदर, मुन्नी 45 पत्नी त्रिलोकी, सरस्वती 48 पत्नी लक्ष्मण, लक्ष्मण, 50 पुत्र कलंदर, लालपरी सुरसती पत्नी लक्ष्मण सभी निवासी गुड़ूर थाना ओबरा को गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकलवा लिया।
 

Big accident in Sonbhadra: boat capsized in Renuka river, rescues eight drowned eight
बचाए गए लोगों से बात करता पुलिसकर्मी - फोटो : a
इसमें सात को चोपन सीएचसी और एक को ओबरा परियोजना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।राजकुमारी और प्रभावती निवासी गुड़ूर की तलाश जारी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर ओबरा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नाव पलटने के कारण नदी में गिरे दस ग्रामीणों में आठ को सुरक्षित निकाल लिया गया। दो महिलाएं लापता हैं और जिनकी भी तलाश करवाई जा रही है।

ग्रामीणों की मानें तो प्रतिदिन गांव के कई लोग नाव के जरिए नदी पार करते थे और इसके बदले रोजाना के हिसाब से नाविक को एक तय किराया दिया जाता है। बता दें कि ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए राखी पुल के पास सपा सरकार के समय पुल निर्माण कार्य स्वीकृत भी किया गया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed