फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारजाह से बढ़ी तस्करी, फिर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 787 ग्राम सोना व 3 लाखा की सिगरेट

Mon, 09 Dec 2019 08:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 09 Dec 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Smuggling increased from Sharjah, 787 grams of gold and 3 Lakh cigarettes caught at Afir Airport
कस्टीम टीम द्वारा पकड़े गए सोने के बिस्कुट - फोटो : अमर उजाला

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को शारजाह से आए दो यात्रियों के पास से 30 लाख 32 हजार रुपए का सोना बरामद किया गया। वहीं, दूसरे एक और यात्री के पास से 3 लाख से अधिक रुपए का विदेशी सिगरेट भी बरामद किया गया।



बताते चलें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से शारजाह से वाराणसी पहुचे यात्रियों का कस्टम जांच की जा रही थी। कस्टम जांच के दौरान अधिकारियों को दो यात्रियों पर संदेह हुआ और इसके बाद दोनों यात्रियों की सघनता से जांच की गई, तो जांच के दौरान दोनों यात्रियों के पास से 787 ग्राम से अधिक सोना बरामद हुआ।

वहीं एक यात्री के पास से बीस हजार चार सौ पीस विदेशी सिगरेट बरामद किया गया। सोना और सिगरेट जब्त करने के बाद लिखित कार्रवाई करके यात्रियों को छोड़ दिया गया। हालांकि यात्रियों के नाम और पता के बारे में कस्टम टीम द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। कस्टम अधिकारी अधिकांशतः कोई भी जानकारी देने से कतराते रहते है।
 

Smuggling increased from Sharjah, 787 grams of gold and 3 Lakh cigarettes caught at Afir Airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विलंब से पहुंचे विमान, यात्री परेशान

बाबतपुर - लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को हैदराबाद, अहमदाबाद और मुंबई से आने वाले विमान देरी से लैंड किए। विमान के विलंबित होने से यात्रियों के साथ-साथ परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताते चलें कि स्पाइसजेट का विमान एसजी 422 हैदराबाद से वाराणसी आने वाला विमान एयरपोर्ट पर तीन घण्टे की देरी से पहुंचा, अहमदाबाद से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 644 भी तीन घण्टे की देरी से पहुंचा। वहीं एयर इंडिया का विमान एआई 695 मुंबई से वाराणसी एक घण्टे की देरी से पहुंचा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed