{"_id":"644885059c504a02d70a6ab5","slug":"big-accident-averted-the-bike-kept-dragging-for-one-kilometer-after-getting-stuck-in-the-engine-of-the-train-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा टला: ट्रेन के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक, लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा टला: ट्रेन के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक, लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ और फिर...
Wed, 26 Apr 2023 07:27 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 26 Apr 2023 07:27 AM IST
सार
कादीपुर स्टेशन पर लोको पायलट की शिकायत पर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कादीपुर स्टेशन से पहले एक व्यक्ति ट्रैक से बाइक निकाल रहा था।
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के सारनाथ से मऊ जा रही ट्रेन मंगलवार को हादसे का शिकार होने से बची। सुबह करीब 11.30 बजे कादीपुर स्टेशन से पहले ट्रेन के इंजन में बाइक फंस गई। इंजन में फंसकर करीब एक किलोमीटर तक बाइक घिसटती रही। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इंजन में फंसी बाइक को कटर की मदद से काटकर अलग किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mirzapur News: हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने घर में लगाई फांसी, मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
कादीपुर स्टेशन पर लोको पायलट की शिकायत पर आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कादीपुर स्टेशन से पहले एक व्यक्ति ट्रैक से बाइक निकाल रहा था। बाइक का पिछला पहिया ट्रैक में फंस गया तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन देखते ही वह व्यक्ति बाइक को छोड़कर भाग गया। आरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक केस दर्ज कर बाइक के नंबर प्लेट की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन