{"_id":"6655c2c45e87e031610336fb","slug":"bhupesh-baghel-met-cardiologist-omshankar-in-bhu-varanasi-expressed-concern-condition-of-hospital-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Right to Health: BHU में अनशनरत प्रो. ओमशंकर को राहुल गांधी ने भी दिया समर्थन, भूपेश बघेल ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Right to Health: BHU में अनशनरत प्रो. ओमशंकर को राहुल गांधी ने भी दिया समर्थन, भूपेश बघेल ने की मुलाकात
Tue, 28 May 2024 05:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 05:11 PM IST
सार
Varanasi News: प्रो. ओमशंकर का कहना है कि 11 मई से विभाग में अनशन पर बैठे हैं। 31 जुलाई तक अध्यक्ष पद का कार्यकाल है तो दूसरे को कार्यभार सौंपने जैसी कोई बात हीं नहीं बनती है।
विज्ञापन
प्रो. ओमशंकर से मिलते भूपेश बघेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू प्रशासन के योजनाबद्ध तरीके से महामना के सपनों के बीएचयू को नष्ट करने की कोशिश के खिलाफ पिछले 18 दिनों से अनशनरत बीएचयू अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओम शंकर की मुहिम के समर्थन में मंगलवार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य के अधिकार के लिए चल रहे प्रो. ओमशंकर के अनशन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने फोन कर प्रोफेसर से लंबी वार्ता भी की है। साथ ही आश्वासन भी दिया है कि उनके अनशन को पूरी पार्टी का समर्थन है।
विज्ञापन
वहीं, भूपेश बघेल ने बीएचयू अस्पताल की दयनीय स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की। प्रो. ओमशंकर ने उन्हें बेड की कमी और अस्पताल में व्याप्त संगठित भ्रष्टाचार के विषय में बताया।
विज्ञापन
भूपेश बघेल ने बीएचयू के छात्रों से भी मुलाकात की, जिस दौरान छात्रों ने उन्हें विश्वविद्यालय में लगातार हरे पेड़ों की कटाई, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और छात्रों को वैचारिक आधार पर निशाना बनाए जाने के मसले से अवगत कराया। उन्होंने सरकार आते ही इन विषयों को प्राथमिकता देने की बात कही।
महात्मा गांधी के प्रपौत्र ने प्रो. ओमशंकर का किया समर्थन
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने सोमवार को बीएचयू अस्पताल पहुंचकर हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर के अनशन का समर्थन किया। उन्होंने प्रो. ओमशंकर से मरीजों को होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बीएचयू हृदय रोग विभाग में तुषार ने कहा कि मरीजों के हित के लिए प्रोफेसर ओमशंकर ने जो अनशन किया है, वह सही है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर कार्रवाई की बात भी कही।
कहा कि अब आंदोलन को नई रणनीति के साथ लड़ने की जरूरत है, ताकि मरीजों को सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके। शुक्रवार देर रात बीएचयू प्रशासन ने प्रो. ओमशंकर को विभागाध्यक्ष पद से हटाकर प्रो. विकास अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी थी। सोमवार को भी प्रो. विकास अग्रवाल चार्ज लेने नहीं पहुंचे।