फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhule Bisare sport will be played at Sigra Stadium winners will be awarded prizes in varanasi

Sports: सिगरा स्टेडियम में भूले बिसरे खेल कल, विजेता होंगे पुरस्कृत; ऑन द स्पॉट भी करवा सकेंगे पंजीकरण

Fri, 12 Dec 2025 04:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 12 Dec 2025 04:52 PM IST
सार

Varanasi News: अमर उजाला की पहल पर वाराणसी में सिगरा स्टेडियम में शनिवार को भूले बिसरे खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसका पंजीकरण निशुल्क है और विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट सहित अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Bhule Bisare sport will be played at Sigra Stadium winners will be awarded prizes in varanasi
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलकूद की पुरानी परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से भूले बिसरे खेल का आयोजन किया जा रहा है। 13 दिसंबर को सिगरा स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों काशीवासियों को अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा। इसमें पंजीकरण निशुल्क है और विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट सहित अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।  

विज्ञापन

 
सिगरा स्टेडियम में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक होने वाले खेलकूद के इस आयोजन के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। सभी स्पर्धाएं खेल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से तय मानक और कोच सहित अन्य विशेषज्ञों के निर्देशन में होंगी। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। सभी स्पर्धाएं ओपन वर्ग में होंगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से दो साल की मासूम की मौत, नाराज भीड़ ने चालक को पीटकर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑन द स्पॉट भी करवा सकेंगे पंजीकरण

भूले बिसरे खेल में क्यूआरकोड से पंजीकरण करवाया जा सकता है। किन्हीं कारणवश अगर इस तरह पंजीकरण नहीं हो पाता तो 13 दिसंबर को सिगरा स्टेडियम में ऑन द स्पॉट पंजीकरण भी करवाया जा सकता है। इसके लिए शनिवार सुबह 7 बजे तक स्टेडियम में पहुंचना होगा। 

ये 11 खेल होंगे
आयोजन में 11 खेल होंगे। इनमें रस्साकसी, कबड्डी, लेमन रेस, तीन टांग रेस, सैक रेस, पंजा कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, 100 मीटर रेस, रस्सौकूद, कंचा, रिंग रेस शामिल हैं।

चौकाघाट में खुलेगा स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन
चौकाघाट में आबकारी कार्यालय के पास स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण होगा। जो स्वच्छता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि होगी। इससे कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से मुक्ति मिलेगी। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जमीन की तलाश कर ली थी। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि यहां पर ट्रांसफर स्टेशन के जरिये कूड़ाघरों को समाप्त करने की योजना को मूर्त रूप में लाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आदमपुर और कोतवाली जोन के कूड़ा घरों को समाप्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed