{"_id":"67cc7a45eb3ae35c8d0612ae","slug":"bhule-bisare-khel-wrestling-competition-in-sampurnanand-sanskrit-university-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूले बिसरे खेल: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 45 खिलाड़ियों का वजन, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूले बिसरे खेल: कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 45 खिलाड़ियों का वजन, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजन
Sun, 09 Mar 2025 12:41 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:41 AM IST
सार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय अमर उजाला के 'भूले बिसरे खेल' में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी तैयार हैं। कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 45 खिलाड़ियों ने वजन कराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए 45 खिलाड़ियों ने कराया वजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भूले बिसरे खेल के तहत आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 45 खिलाड़ियों का वजन शनिवार शाम सिगरा स्टेडियम में हुआ। इसमें 50 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। सामाजिक सरोकारों और खेल में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमर उजाला परिवार की ओर से भूले बिसरे खेल का आयोजन रविवार सुबह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यलाय के दीक्षंत मंडपम में सुबह सात बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
खेलों का उद्घाटन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा करेंगे। भूले बिसरे खेल में कबड्डी, कुश्ती, रस्साकसी, नींबू दौड़, बोरी दौड़, पंजा रेसलिंग, तीन टांग और लट्टू समेत कई एकल स्पर्धा होगी।
विज्ञापन
रस्साकसी में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मेडिकल, शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खेल संघों के 84 मैच ऑफिशियल की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
मौके पर ही करा सकेंगे पंजीकरण
जिन खिलाड़ियों ने पंजीकरण नहीं कराया है वे मौके पर ही पंजीकरण करा सकते हैं। इसकी प्रक्रिया सुबह छह बजे से ही शुरू हो जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए सुबह सात बजे तक मैदान में एंट्री लेना जरूरी है।