फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU102nd convocation this time 35832 students of three years will get degrees and 81 meritorious get medal

BHU का 102वां दीक्षांत समारोह: इस बार तीन सत्र के 35,832 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां, 81 मेधावियों को पदक

Wed, 16 Nov 2022 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Nov 2022 10:54 PM IST
सार

बीएचयू का 102वां दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को आयोजित है।  इस बार तीन साल के 35,832 छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। उपाधि के बारे में छात्रों को संकायों से विस्तृत जानकारियां मिलेंगी। 

विज्ञापन
BHU102nd convocation this time 35832 students of three years will get degrees and 81 meritorious get medal
बीएचयू दीक्षांत समारोह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 10 दिसंबर को 102वें दीक्षांत समारोह में इस बार तीन साल के 35,832 छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। इसके अलावा तीनों साल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 81 मेधावी विद्यार्थियों को पदक भी दिया जाएगा। सबसे अधिक 2022 में 12,050 उपाधियां हैं जबकि 29 मेधावियों में पदक का वितरण होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए होने वाले समारोह के लिए मुख्य अतिथि के नाम पर आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र नीलेश पर मुहर लगने के बाद अब अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी, एमफिल, डीलिट आदि में स्वर्ण पदक पाने वालों की सूची भी फाइनल हो गई है।
विज्ञापन


तीनाें शैक्षणिक सत्रो की उपाधियों का वितरण मुख्य समारोह के बाद संबंधित संकायों में किया जाएगा। रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह के लिए गठित समितियों के संयोजकों की बैठक में तैयारियों पर चर्चा कर समीक्षा की गई। रेक्टर ने संयोजकों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उपाधि के बारे में छात्रों को संकायों से विस्तृत जानकारियां मिलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले छात्र को मिलेगा पदक

बीएचयू में दस दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावियों की सूची जारी हो चुकी है। प्राचीन इतिहास विभाग के छात्र अभिषेक यादव को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। बुधवार को छात्रों ने अभिषेक को सम्मानित किया। अभिषेक ने एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर यहां तक का सफर तय किया। 

एक नजर में आंकड़ा

वर्ष             उपाधि             पदक 
2020         11750              26
2021         12032             26
2022          12050            29

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed