{"_id":"688b2444a328ff57800bed2b","slug":"bhu-will-release-ug-merit-list-based-on-course-based-specific-score-in-varanasi-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: कोर्स आधारित विशिष्ट स्कोर के आधार पर जारी होगी यूजी की मेरिट लिस्ट, प्रवेश पाने के लिए आज अंतिम अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: कोर्स आधारित विशिष्ट स्कोर के आधार पर जारी होगी यूजी की मेरिट लिस्ट, प्रवेश पाने के लिए आज अंतिम अवसर
Thu, 31 Jul 2025 01:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:37 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में कोर्स आधारित विशिष्ट स्कोर के आधार पर यूजी की मेरिट लिस्ट जारी होगी। वहीं चुने विषयों और सीयूईटी स्कोर पर 9200 उम्मीदवारों की योग्यता तय होगी।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में पढ़ने जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में बृहस्पतिवार को स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में प्रवेश पाने का अंतिम दिन है। अब संशोधन और प्रैक्टिकल टेस्ट के बाद सीटों का आवंटन शुरू हो जाएगा। इसमें कटऑफ का निर्धारण और योग्य अभ्यर्थियों का चयन कोर्स आधारित विशिष्ट मेरिट स्कोर पर होगा। इसकी गणना सीयूईटी में मिले अंकों और उम्मीदवारों की ओर से रजिस्ट्रेशन में चुने गए कोर्स और विषयों के आधार पर होगी। इन दोनों के कॉम्बिनेशन के साथ पंजीकृत आवेदकों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीदवारों की कोर्स आधारित योग्यताएं भी जांची जाएगी। वे पात्र हैं या नहीं विश्वविद्यालय कार्यक्रम-विशिष्ट पात्रता मानदंडों के अनुसार गणना की जाएगी। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति के मुताबिक हर एक कोर्स के लिए अलग-अलग योग्यता सूची तैयार होगी। सीटों के आवंटन के दौरान सभी विषयों के चॉयस और प्रिफरेंस को योग्यता सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
चार अगस्त के बाद जब मेरिट लिस्ट जारी होगी तो सीटों के आवंटन की प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर इस स्कोर को दिखाया जाएगा। ऐसे में सीएसी का निर्देश है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदकों की ओर से विषयों का सटीक चयन किया जाए। इसे विषय-मानचित्रण या सब्जेक्ट मैपिंग का नाम भी दिया गया है।
विज्ञापन
समकक्षता समिति के पास है विषयों के मिलान की जिम्मेदार
उम्मीदवार को पंजीकृत कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं कक्षा में अनिवार्य विषय में अध्ययन किया होना चाहिए, तभी पात्रता पूरी मानी जाएगी। स्नातक में मन पसंद विषयों के साथ प्रवेश मिलने में बीएचयू की समकक्षता समिति की बड़ी भूमिका होगी। 12वीं तक जो पढ़ाई की है उससे संबंधित विषय रजिस्ट्रेशन करते समय ऑनलाइन फॉर्म में नहीं मिला है तो फिर उससे संबंधित या फिर अन्य विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसे भी पढ़ें; Indian Railway: आसान होगा सफर, अब एसी के साथ जनरल डिब्बे में भी मिलेगा खाना, जानें- कितना देना होगा शुल्क
शैक्षणिक विवरणों को भरते समय, पोर्टल पर आवेदन पत्र में मिले सूचीबद्ध विषयों के साथ आपको अपने अध्ययन किए गए विषयों का मिलान करना होगा। यदि कोई विषय सूचीबद्ध नहीं हैं, तो इस स्थिति में अन्य के विकल्प को चुनना होगा या फिर विषय सूची से उसे उसके नजदीकी किसी विषय के साथ मिलान किया जा सकता है। यहां पर अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए और सूचीबद्ध विषयों के मिलान की जिम्मेदारी बीएचयू की समकक्षता समिति को दे दी जाएगी। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर स्नातक अभ्यर्थियों की योग्यता तय होगी। इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।