फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU will be eight hundred million Cancer Hospital

बीएचयू में आठ सौ करोड़ से बनेगा कैंसर हास्पिटल

Thu, 11 Jun 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 11 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
BHU will be eight hundred million Cancer Hospital
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त कैंसर हास्पिटल बनाने की योजना है। नौ एकड़ भूमि पर बनने वाले इस अस्पताल पर 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) ने इसका प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) और स्वास्थ्य मंत्रालय को भेज दिया है। तीन सौ बिस्तर वाले इस अस्पताल में कैंसर मरीजों को एक  हीछत के नीचे उपचार की सभी सुविधाएं मुहैया होंगी। कैंसर के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में एक भी बड़ा अस्पताल नहीं है। इसके बनने के बाद इन दोनों प्रांतों के मरीजों को मुंबई और दिल्ली के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन


बीएचयू आईएमएस की ओर से कैंसर हास्पिटल के लिए पहले जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज करते हुए नए सिरे से प्रस्ताव मांगा था। अब आईएमएस के कैंसर विभाग ने नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है। बीएचयू के सुंदर बगिया परिसर में नौ एकड़ जमीन उपलब्ध है, जिसमें यह अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसका नाम ‘मदन मोहन मालवीय कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ रखने का प्रस्ताव है। अस्पताल की डिजाइनिंग मुंबई के टाटा मेमोरियल हास्पिटल के सहयोग से तैयार कराई जा रही है। तीन सौ बेड के अस्पताल में जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड, बोन मैरो सर्जरी, आईसीयू, ओपीडी, आपरेशन थिएटर, सेंकाई, जांच के अलावा अन्य सुविधाएं होंगी। दो रोबोट सिस्टम होंगे, जिससे ऑपरेशन करने में आसानी होगी। साथ ही, आउट रिच प्रोग्राम भी संचालित किए जाएंगे। इसके तहत मोबाइल वैन से समय-समय पर ग्रामीण इलाकों में कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन होगा।
विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कैंसर के इलाज का कोई पूर्ण अस्पताल नहीं है। इन क्षेत्रों के मरीजों को मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और जयपुर जाना पड़ता है। ऐसे में एक ऐसे अस्पताल की यहां बहुत जरूरत है, जहां एक ही छत के नीचे हर तरह के कैंसर का समुचित इलाज हो सके। इसी आधार पर  कैंसर हास्पिटल के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय को आठ सौ करोड़ रुपये का रिवाइज प्रस्ताव भेजा गया है। अस्पताल में दो मेडिकल रोबोट सिस्टम भी लगाने की तैयारी है, जिसके लिए अमेरिका की डाविसी मेडिकल रोबोट कंपनी से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - डॉ. मल्लिका तिवारी, अध्यक्ष, कैंसर विभाग, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed