फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Will be able to register online for admission in PG

बीएचयू : पीजी में दाखिले के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Tue, 27 Jun 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
BHU: Will be able to register online for admission in PG
वाराणसी। बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। सीयूईटी 2023 पीजी में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को दाखिले से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थी बीएचयू के प्रवेश पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएचयू ऑनलाइन डॉट इन के माध्यम से 16 जुलाई रात 11.59 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। इसके पहले सात से 26 जून तक स्नातक में दाखिले के लिए भी पंजीकरण कराया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातक के साथ ही स्नातकोत्तर में दाखिले से जुड़ी प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण कराने वालों को काउंसिलिंग के समय विषय का चयन करने में वरीयता दी जाएगी। इसी वजह से यह व्यवस्था शुरू की गई है। पंजीकरण लिंक 27 जून शाम सात बजे से एक्टिव हो गया है। विश्वविद्यालय की ओर से आदेश मंगलवार को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे करना होगा पंजीकरण
जो आवेदक एनटीए द्वारा आयोजित सीयूईटी 2023 परीक्षा में शामिल हुए हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र हैं, वे आवश्यक शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्हें बीएचयू के प्रवेश पोर्टल पर पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीईटी) पर क्लिक फॉर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि कि फॉर्म भरने से पहले वेब पोर्टल पर उपलब्ध बीएचयू पीजी सूचना बुलेटिन 2023 को जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पोर्टल से मिलेगी पूरी जानकारी
अभ्यर्थियों के लिए बीएचयू में प्रवेश के लिए पंजीकरण कैसे करें विषय पर एक हेल्प फाइल भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। इसमें हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी दिए गए हैं। पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया 16 जुलाई 2023 की रात 11.59 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article