फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU vishwanath temple reopen today echoed with shout of Har Har Mahadev

वाराणसी: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बीएचयू का विश्वनाथ मंदिर, भक्तों के लिए खुले द्वार

Wed, 23 Sep 2020 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Sep 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
BHU vishwanath temple reopen today echoed with shout of Har Har Mahadev
हर-हर महादेव के उद्घोष लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में अब काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में विश्वनाथ मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। द्वार खुलने के बाद मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आज बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।

विज्ञापन

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव और संकट मोचन मंदिर पहले ही खुल चुके हैं। बुधवार को बीएचयू कैंपस स्थित विश्वनाथ मंदिर भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। कोरोना काल में बंद चल रहे मंदिर के खुलने के बाद यहां आठ घंटे ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि 23 सितंबर से सुबह 7 से 11 बजे तक और शाम को 3 से 7 बजे तक मंदिर को  दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बचाव की सभी तैयारियां मंगलवार को पूरी कर ली गईं। मंदिर में बिना मास्क के किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BHU vishwanath temple reopen today echoed with shout of Har Har Mahadev
बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

इधर मंदिर खुलने के फैसले के बाद मंदिर के गेट से लेकर अंदर तक आम दिनों की तरह सुरक्षा की व्यवस्था भी कर दी गई है। साथ ही आने-जाने वालों की सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed