फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Violence Stone-pelting in students and security personnel of Proctorial Board many injured in varanasi

बीएचयू में बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों में एक घंटे हुई पत्थरबाजी, कई लोग चोटिल

Sun, 19 Apr 2026 01:34 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 19 Apr 2026 01:34 AM IST
सार

बीएचयू परिसर में शनिवार की रात बवाल हो गया। इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच एक घंटे तक पथराव किया गया। पथराव में चीफ प्रॉक्टर सहित कुछ छात्र घायल हुए हैं।

विज्ञापन
BHU Violence Stone-pelting in students and security personnel of Proctorial Board many injured in varanasi
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिरला अ छात्रावास के बाहर वाटर कूलर को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त होते ही एक घंटे तक पत्थरबाजी और हाथापाई हो गई। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर पत्थर फेंके गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी लाठी लेकर पहुंचे और हॉस्टल तक खदेड़ने लगे। इस प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों सहित कुछ को चोटें आईं। 

विज्ञापन


शनिवार देर शाम 15-20 छात्रों की ओर से छात्रावास के सामने सड़क को बाधित कर धरना-प्रदर्शन किया गया। छात्रों की मांग थी कि छात्रावास के अंदर लगे आरओ की क्षमता कम है। जिससे उन्हें पानी पीने में असुविधा हो रही है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से 12.15 बजे धरनारत छात्रों को 75 बोतल पानी मंगवा कर दिया गया, जिस पर छात्रों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। छात्रावास के अंदर जा रहे कि छात्रों में से अचानक किसी ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी कर दी गई, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरला अ छात्रावास के छात्रों द्वारा छात्रावास के छत पर से हूटिंग भी की गई। मौके पर बीएचयू के 80 सुरक्षाकर्मी और थाना लंका की पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed