Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Vice Chancellor should appear High Court said follow the order

Varanasi News: बीएचयू कुलपति हाजिर हों, हाईकोर्ट ने कहा, आदेश का पालन करें, अवमानना की याचिका पर बुलाया

Mon, 12 May 2025 10:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 12 May 2025 10:55 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुलपति को तीन जुलाई के दिन हाजिर होने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने पर कोर्ट ने बुलाया है।
 

विज्ञापन
BHU Vice Chancellor should appear High Court said follow the order
bhu varanasi - फोटो : Social Media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति प्रो. संजय कुमार को अवमानना नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने कहा, कुलपति आदेश का अनुपालन हलफनामा दाखिल करें या तीन जुलाई को हाजिर हों। यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने सुशील कुमार दुबे की अवमानना याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने सात जनवरी 2025 को कुलपति को निर्देश दिया था कि याची की प्रोन्नति पर नियमानुसार विचार कर तीन माह में निर्णय लें। अदालत के आदेश की जानकारी के बाद भी पालन नहीं किया गया। इस पर याची ने अवमानना याचिका दायर की। याची का कहना है कि कार्यकारिणी परिषद ने चार जून 2021 को संस्तुति की है।
विज्ञापन


इसके बावजूद याची को प्रोन्नति नहीं दी गई। इस पर उसे मजबूरन याचिका दायर करनी पड़ी। कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं किया गया तो अवमानना याचिका दाखिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed