{"_id":"572909a04f1c1bb20c5ccf30","slug":"bhu-vc-rank-of-colonel","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीएचयू के कुलपति को कर्नल की रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के कुलपति को कर्नल की रैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 04 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
माता-पिता से आशीर्वाद लेते कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी को एनसीसी की ओर से कर्नल एवं कर्नल कमांडेंट की रैंक प्रदान की गई है। मंगलवार को केएन उडुप्पा सभागार में एनसीसी निदेशालय लखनऊ के एडिशनल डायरेक्टर जनरल व मेजर जनरल सुरेंद्र सिंह मामक और ब्रिगेडियर एके गोयल ने उन्हें इस मानद उपाधि से सम्मानित किया। प्रो. त्रिपाठी इस उपाधि से अलंकृत होने वाले बीएचयू के तीसरे कुलपति हैं।
अलंकरण समारोह में मेजर जनरल ने कुलपति को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी से बीएचयू का रिश्ता काफी पुराना है। कुलपति को यह उपाधि देने बाद यह रिश्ता और गहरा हो गया है। उन्होंने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन में कैडेट और अधिकारी एनसीसी को नए शिखर तक पहुंचाएंगे। वहीं, कुलपति ने इस सम्मान के लिए रक्षा मंत्रालय और एनसीसी का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने आश्वास्त किया कि वह एनसीसी को सामाजिक गतिविधियों और प्रशिक्षण में पूरा सहयोग देंगे। वहीं, एनसीसी कैडेट्स ने बतौर कर्नल कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस मौके पर कुलपति के पिता लालजी त्रिपाठी, मां सोमवती त्रिपाठी, पत्नी ऊषा रानी त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, वित्त अधिकारी अभय ठाकुर, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. एआर त्रिपाठी और डॉ. ओपी उपाध्याय आदि मौजूद थे।